Search

राज्यपाल से मिले पॉलिथीन मुक्त अभियान के कार्यकर्ता, पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की दी जानकारी

Ranchi : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को रामगढ़ निवासी उपेन्द्र पाण्डेय एवं उनके सहयोगियों ने लोक भवन में शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान शिष्टमंडल ने ‘पॉलिथीन मुक्त अभियान’ के तहत चलाए जा रहे जन-जागरूकता कार्यक्रमों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रयासों की विस्तृत जानकारी राज्यपाल को दी.
 
  • तीन वर्षों में 45 हजार झोलों का निर्माण व वितरण, ‘सेल्फी विद झोला’ अभियान को मिल रहा जनसमर्थन

Ranchi : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को रामगढ़ निवासी उपेन्द्र पाण्डेय एवं उनके सहयोगियों ने लोक भवन में शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान शिष्टमंडल ने ‘पॉलिथीन मुक्त अभियान’ के तहत चलाए जा रहे जन-जागरूकता कार्यक्रमों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रयासों की विस्तृत जानकारी राज्यपाल को दी.

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि अभियान के माध्यम से लोगों को पॉलिथीन का उपयोग छोड़कर कपड़े एवं अन्य पर्यावरण-अनुकूल झोलों के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया जा रहा है. इसके लिए सेल्फी विद झोला अभियान भी चलाया जा रहा है, जिससे आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ रही है.

उन्होंने बताया कि विभिन्न विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों और शिक्षकों को भी झोले के उपयोग और पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है. साथ ही लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित कर हरित वातावरण बनाने का संदेश दिया जा रहा है.

शिष्टमंडल के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में अभियान के तहत करीब 45 हजार पर्यावरण-अनुकूल झोलों का निर्माण और वितरण किया जा चुका है. इससे पॉलिथीन के उपयोग में कमी लाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में मदद मिली है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही