Search

 
 
 

Koderma News : झामुमो कार्यकर्ता ध्यान दें- एसआईआर में कोई भी वैध मतदाता छूटे नहीं-विनोद पांडेय

विनोद कुमार पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि SIR में इस बात का विशेष ध्यान देना होगा कि किसी भी वैध मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से कटने न पाए. उन्होंने हर बूथ को अभेद्य किला बनाने का आह्वान किया.
 
झामुमो के बूथ स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे विनोद पाण्डेय व अन्य.

Koderma : SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर कोडरमा जिला झामुमो बूथ स्तरीय सम्मेलन सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन झुमरीतिलैया के एक होटल में हुआ. शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव शरीक हुए. विनोद कुमार पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि SIR में इस बात का विशेष ध्यान देना होगा कि किसी भी वैध मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से कटने न पाए. उन्होंने हर बूथ को अभेद्य किला बनाने का आह्वान किया.

 

शिविर में जिले के सभी बूथों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभी संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया. मौके पर कोडरमा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाण्डेय, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व नेता मौजूद रहे. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही