Search

 
 
 

Gumla News : शादी की जिद में टावर पर चढ़ी किशोरी, 3-4 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

डुमरी प्रखंड क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी अपने पसंद के युवक से शादी करने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई. परिवार की असहमति से नाराज किशोरी ने यह कदम उठाया, जिससे इलाके में हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई.
 
  • पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Gumla :  डुमरी प्रखंड क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी अपने पसंद के युवक से शादी करने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई. परिवार की असहमति से नाराज किशोरी ने यह कदम उठाया, जिससे इलाके में हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई.

 

जानकारी के अनुसार, किशोरी जिस युवक से विवाह करना चाहती थी, उसके लिए परिजनों ने सहमति नहीं दी थी. इससे नाराज होकर वह सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गई और वहीं से अपनी बात पर अड़ी रही.

 

स्थिति तब और गंभीर हो गई, जब उसने टावर पर ही फांसी का फंदा तैयार कर आत्महत्या करने की कोशिश की.घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उसे नीचे उतरने के लिए समझाने लगे. लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी.

 

सूचना मिलने पर डुमरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई. करीब तीन से चार घंटे तक किशोरी टावर पर डटी रही. इस दौरान डुमरी थाना के एसआई मनोज कुमार ने लगातार उससे बातचीत की.

 

उन्होंने शांतिपूर्वक किशोरी को समझाया, उसके भविष्य और परिवार का हवाला दिया और कोई गलत कदम नहीं उठाने की अपील की. लंबे प्रयास के बाद किशोरी पुलिस और ग्रामीणों की बात मान गई और सुरक्षित नीचे उतर आई.

 

टावर से नीचे आने के बाद पुलिस और परिजनों ने उसे समझाया कि वह अभी नाबालिग है और कानून के अनुसार उसकी शादी की उम्र नहीं हुई है. साथ ही यह भरोसा दिलाया गया कि बालिग होने के बाद वह अपने जीवन से जुड़े निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होगी.

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत जताई कि समय रहते पुलिस और ग्रामीणों के प्रयास से एक बड़ा हादसा टल गया. वहीं, लोगों ने एसआई मनोज कुमार की सूझबूझ और धैर्यपूर्ण प्रयास की सराहना की. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही