Search

 
 
 

Ranchi News : DAV कपिलदेव का छात्र सुरज कुमार दो साल से लापता, मां ने डीसी से लगाई गुहार

डीएवी कपिलदेव स्कूल के कक्षा-7 के छात्र सूरज कुमार पिछले दो साल से लापता है.इस मामले में मां सावित्री देवी टोपवार ने डीसी मंजुनाथ भंजनत्री से मदद की गुहार लगाई है.
 

Ranchi : डीएवी कपिलदेव स्कूल के कक्षा-7 के छात्र सूरज कुमार पिछले दो साल से लापता है.इस मामले में मां सावित्री देवी टोपवार ने डीसी मंजुनाथ भंजनत्री से मदद की गुहार लगाई है.उन्होंने आवेदन देकर राजस्थान के एक बाल गृह में रखे गए बच्चे से मुलाकात कराने की मांग की है, क्योंकि उस बच्चे की शक्ल उनके बेटे से काफी मिलती-जुलती बताई जा रही है.

 

कडरू सिमर टोली निवासी सावित्री देवी ने बताया का 14 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार 10 सितंबर 2024 को डीएवी कपिलदेव स्कूल गया था. स्कूल की छुट्टी के समय पिता राजकुमार टोपवार उसे लेने पहुंचे, लेकिन वह स्कूल गेट पर नहीं मिला.स्कूल में पूछने पर पता चला कि सूरज स्कूल से घर की ओर निकल गया है. इसके बाद परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका.

 

मामले को लेकर बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.इस संबंध में कांड संख्या 252/24 दर्ज है.परिजनों ने बताया कि हाल ही में राजस्थान में एक बच्चा बरामद हुआ है. जिसे वहां के बाल गृह में रखा गया है. उस बच्चे की शक्ल सूरज कुमार से काफी हद तक मिलती है.

 

इसी आधार पर सावित्री देवी ने डीसी को आवेदन देकर राजस्थान के बाल गृह में रखे गए बच्चे से मुलाकात कराने और पहचान की पुष्टि के लिए प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराने की मांग की है.परिजनों को उम्मीद है कि इस पहल से उनके बेटे के संबंध में कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही