Search

 
 
 

एक्टर जंग यून वू का 39 साल की उम्र में निधन,  फैंस हैरान

साउथ कोरियन एक्टर जंग यून वू का 11 फरवरी को 39 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है. हालांकि अभी तक उनके निधन के कारणों का  खुलासा नहीं किया गया है.
 

Lagatar desk : साउथ कोरियन एक्टर जंग यून वू का 11 फरवरी को 39 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है. हालांकि अभी तक उनके निधन के कारणों का  खुलासा नहीं किया गया है.

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार 13 फरवरी को किया जाएगा. जंग यून वू ‘माई ओनली वन’ और ‘वेलकम टू वाइकिकी 2’ जैसे लोकप्रिय टीवी ड्रामा का हिस्सा रह चुके थे. उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग थी और सोशल मीडिया पर भी वे सक्रिय रहते थे.

 

 

आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट ने खींचा ध्यान

निधन की खबर सामने आने के बाद फैंस की नजर उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट पर गई. इस पोस्ट में जंग यून वू ने दिवंगत कलाकार लेस्ली चेउंग और एमी वाइनहाउस की तस्वीरें साझा की थीं.

 

पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था -ईर्ष्या, याद और पछतावा.

गौरतलब है कि लेस्ली चेउंग और एमी वाइनहाउस दोनों का निधन भी अचानक हुआ था. जंग यून वू की इस पोस्ट को अब फैंस उनके निधन के संदर्भ में देख रहे हैं, हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

 

फैंस के भावुक रिएक्शन

अभिनेता के निधन और उनकी आखिरी पोस्ट को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर भावुक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.एक यूजर ने लिखा -मैं प्रार्थना करता हूं कि आप एक बेहतर दुनिया में और ज्यादा चमकें.वहीं दूसरे यूजर ने कहा -कितना दुखद है… ऐसा लगता है जैसे वो अलविदा कह रहे थे. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही