Search

 
 
 

Salman के जीजा आयुष शर्मा को आया धमकी भरा ईमेल, पुलिस ने शुरू की जांच

हाल ही में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग और अभिनेता रणवीर सिंह को मिली धमकी की घटनाओं ने सभी को चौंका दिया.
 

Lagatar desk : हाल ही में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग और अभिनेता रणवीर सिंह को मिली धमकी की घटनाओं ने सभी को चौंका दिया. इन मामलों के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में कलाकारों की सुरक्षा को लेकर चिंता और भी गहरा गई है.अब इसी बीच  सलमान खान के जीजा और एक्टर आयुष शर्मा को भी धमकी भरा ईमेल मिलने की जानकारी मिली है. 

 

बताया जा रहा है कि बुधवार को आयुष शर्मा को यह ईमेल मिला, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और ईमेल की सच्चाई व उसके स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

 


ईमेल में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आयुष शर्मा को भेजे गए ईमेल में भेजने  वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है.उसने आयुष शर्मा से करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी है और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी है .हालांकि अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ईमेल को सार्वजनिक नहीं की गई है.

 

आयुष शर्मा की ओर से फिलहाल कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ईमेल किसी संगठित गैंग से जुड़ा है या फिर यह किसी शरारती तत्व की हरकत है.

 

 

रणवीर सिंह को भी मिली थी धमकी

 

गौरतलब है कि आयुष शर्मा को मिली धमकी, अभिनेता रणवीर सिंह को मिली धमकी के तुरंत बाद सामने आई है. शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह के असिस्टेंट को एक अनजान नंबर से व्हाट्सऐप वॉइस नोट मिला था, जिसमें कथित तौर पर करोड़ों रुपये की मांग की गई थी.पुलिस को शक है कि इन घटनाओं के पीछे जबरन वसूली की साजिश हो सकती है. हालांकि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगा.

 

रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग

 

पिछले सप्ताह फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के मुंबई के जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना भी सामने आई थी. एक अज्ञात शख्स ने घर के बाहर पांच राउंड गोलियां चलाई थीं. गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

 

मुंबई पुलिस ने इस मामले में पुणे से पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्हें विशेष MCOCA कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 17 फरवरी 2026 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इन सभी घटनाओं के बीच कोई आपसी संबंध है.

 

आयुष शर्मा का करियर

आयुष शर्मा ने साल 2018 में फिल्म ‘लवयात्री’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ वरीना हुसैन नजर आई थीं. 35 वर्षीय अभिनेता को आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर ‘रुस्लान’ में देखा गया था. इस फिल्म में विद्या मालवड़े, जगपति बाबू और सुश्री मिश्रा भी अहम भूमिकाओं में थीं.

 

https://lagatar.in/16-ias-officers-transferred-secretaries-of-several-departments-changed

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही