Search

 
 
 

JSSC तकनीकी स्नातक स्तरीय संयुक्त परीक्षा की तारीखें जारी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 की तारीखों की घोषणा कर दी है. आयोग के अनुसार, पेपर I और पेपर II की परीक्षा 15 से 21 फरवरी तक होगी. वहीं पेपर III की परीक्षा 24 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी.
 
  • पेपर I और पेपर II की परीक्षा 15 से 21 फरवरी तक
  • पेपर III की परीक्षा 24 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक
  • 13 से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

Ranchi :  झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 की तारीखों की घोषणा कर दी है. आयोग के अनुसार, पेपर I और पेपर II की परीक्षा 15 से 21 फरवरी तक होगी. वहीं पेपर III की परीक्षा 24 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी. 

 

अभ्यर्थी 13 फरवरी से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.  एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालना होगा. 

 

आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर लगी फोटो और हस्ताक्षर मैच कर लें. अगर किसी तरह की गलती हो तो अभ्यर्थी हेल्पडेस्क ईमेल jtglcce2026@gmail.com पर जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ ईमेल कर सकते हैं. 

 

सभी अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की भी सलाह दी गई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही