Search

 
 
 

रांची: झारखंड से दी गई थी अभिनेता सलमान खान को धमकी

 
Ranchi: अभिनेता सलमान खान को झारखंड से धमकी दी गई. गौरतलब है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर एक धमकी भरा मैसेज आया है, जिसमें अभिनेता सलमान खान से पांच करोड़ रुपये की मांग की गई है. भेजने वाले ने दावा किया, "इसे हल्के में न लें, अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें 5 करोड़ रुपये देने होंगे. अगर पैसे नहीं दिए गए तो सलमान खान की हालत बाबा सिद्दीकी से भी खराब होगी. इस मामले में जांच शुरू कर दी गई. जांच शुरू होने के बाद मुंबई ट्रैफिक पुलिस को कुछ दिन बाद उसी व्हाट्सएप नंबर से एक और मैसेज मिला जिसमें धमकी देने वाले ने माफी मांगी, मैसेज भेजने वाले ने कहा कि यह मैसेज गलती से भेजा गया था और उसने इसके लिए माफी मांगी. मुंबई पुलिस को मैसेज भेजने वाले की लोकेशन झारखंड में मिली है. आगे की जांच जारी है. खबर है,कि मुंबई पुलिस की एक टीम झारखंड आकर मामले की जांच करेगी. इसे भी पढ़ें - गांदरबल">https://lagatar.in/three-people-from-bihar-died-in-ganderbal-terrorist-attack-cm-expressed-grief-announced-compensation-of-rs-2-lakh-each/">गांदरबल

आतंकी हमला : बिहार के तीन लोगों की मौत पर सीएम ने जताया शोक, 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही