Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंचतत्व में विलीन हुए एक्टर सतीश कौशिक, फूट-फूटकर रोये अनुपम खेर

Mumbai : सबको हंसाने, गुदगुदाने वाला अचानक से हमेशा के लिए खामोश हो गया. जी हां हम बात कर रहे हैं जाने-माने कॉमेडी एक्टर सतीश कौशिक की. होली पार्टी में शामिल होने के वह दिल्ली पहुंचे थे, जहां कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई. उनके निधन की खबर फैलते ही परिवार और करीबी दोस्तों में शोक की लहर दौड़ गई. सबसे गहरा सदमा तो उनकी पत्नी और 11 साल की बेटी को लगा है. दोनों को रो-रोकर बुरा हाल है. बुधवार की देर शाम सतीश कौशिक की अंतिम यात्रा वर्सोवा श्मशान घाट पहुंचा. जहां उनका दिवगंत एक्टर पंचतत्व में विलीन हो गए. इसे भी पढ़ें : थाने">https://lagatar.in/godda-sp-suspended-5-policemen-for-drinking-alcohol-in-police-station-watch-video/">थाने

में पी रहे थे शराब, गोड्डा एसपी ने 5 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, देखें वीडियो

फूट-फूट कर रोये अनुपम खेर

सतीश कौशिक के निधन से अनुपम खेर को भी गहरा झटका लगा है. वह फूट-फूटकर रोते नजर आए. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अपने दोस्त को अंतिम विदाई देते हुए एक्टर फूट- फूटकर रोते दिख रहे हैं.

कैसे हुआ निधन?

सतीश कौशिक 8 मार्च को दिल्ली होली खेलने के लिए पहुंचे. दिल्ली के बिजवासन स्थित फार्महाउस में अपने परिवार और दोस्तों संग होली खेलने के बाद वह रूम पर वापल लौटे. 9 मार्च की सुबह 12.10 बजे उन्हें बेचैनी होने लगी. उन्होंने अपने मैनेजर को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी. इसके बाद उन्हें तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया. वहां के डॉक्टर्स ने सतीश कौशिक को मृत घोषित कर दिया. कहा जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक्टर ने दम तोड़ दिया था. सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन के लिए सेलेब्स का जमघट उनके घर पहुंच रहा है. सूत्रों के मुताबिक, सतीश कौशिक की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई है. हालांकि, पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी. पर शुरुआती जांच में सामने आया कि एक्टर की बॉडी पर कोई चोट के निशान नहीं थे. सतीश कौशिक का पोस्टमार्टम दिल्ली के हरिनगर स्थित दीन दयाल अस्पताल में हुआ था. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-performed-baha-puja-in-his-native-village-nemra-cm-prayed-for-the-welfare-of-the-people/">हेमंत

सोरेन ने पैतृक गांव नेमरा में की बाहा पूजा, सीएम ने जनता की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही