Search

 
 
 

अडानी प्रकरण : यह क्या किया कांग्रेस ने! अपने सहयोगी दिग्गज नेता शरद पवार को डरा हुआ और लालची करार दिया…

 
NewDelhi: आज डरे हुए और लालची लोग(शरद पवार) ही अपने निजी हितों के लिए तानाशाह सत्ता के गुण गा रहे हैं. अकेले राहुल गांधी ही पूंजीपति चोरों व इन चाेरों को बचाने वाले चौकीदार से लड़ रहे हैं. उद्योगपति गौतम अडानी के समर्थन में आये NCP चीफ शरद पवार पर कांग्रेस नेता अलका लांबा ने यह कहते हुए हमला किया है. कांग्रेस नेता के इस ट्वीट के बाद अभी तक शरद पवार या उनकी पार्टी एनसीपी की ओर से तो कोई बयान नहीं आया है, लेकिन भाजपा शरद पवार के समर्थन में खुल कर मैदान में आ गयी है. इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-cm-shinde-reached-ayodhya-devendra-fadnavis-also-came-will-visit-ram-lalla/">महाराष्ट्र

के CM शिंदे, उनके मंत्री अयोध्या पहुंचे, देवेंद्र फडणवीस भी आये, राम लला के दर्शन करेंगे, सरयू तट पर आरती भी करेंगे

क्या यही पॉलिटिकल कल्चर है :  देवेंद्र फणनवीस  

बता दें कि अलका लांबा ने ट्वीट करते हुए शरद पवार की गौतम अडानी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है. भाजपा की ओर से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने इसका जवाब दिया है. शरद पवार का बचाव करते हुए कहा कि राजनीति तो आती जाती है, लेकिन यहां कांग्रेस नेता ने अपने 35 साल पुराने सहयोगी और चार बार मुख्यमंत्री रह चुके नेता के लिए अपमानजनक शब्द कहे हैं. इस क्रम में फणनवीस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को टैग करते हुए अपने ट्वीट में लिखा कि क्या यही पॉलिटिकल कल्चर है. जान लें कि एक तरफ राहुल गांधी समेत पूरी कांग्रेस गौतम अडानी के खिलाफ हल्ला बोले जा रही है. जबकि शरद पवार ने एक न्यूज चैनल में इंटरव्यू देते हुए अडानी का बचाव किया था. बता दें कि इस बात से कांग्रेस के भीतर हड़कंप मचा हुआ है. इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/pm-modi-did-safari-in-bandipur-tiger-reserve-went-inside-20-km/">कर्नाटक

से आयी दिलचस्प खबर, बांदीपुर टाइगर रिजर्व में सफारी की पीएम मोदी ने, 20 किमी अंदर तक गये

अनर्गल बयान के चलते राहुल गांधी को सदन की सदस्यता चली गयी है

देवेंद्र फणनवीस का कहना है कि क्या यह कांग्रेस का आधिकारिक पोजिशन है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अलका लांबा ने अविश्वसनीय बयान दिया है.  भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाल ने भी इस विवाद में कूदते हुए अलका लांबा के बयान की निंदा की है. कहा कि इस तरह के अनर्गल बयान के चलते पहले ही उनके नेता राहुल गांधी को सदन की सदस्यता चली गयी है. राहुल गांधी 20 हजार करोड़ रुपये की हेराफेरी का मामला उठाते आ रहे हैं. राहुल गांधी का आरोप है कि यह राशि अडानी की शेल कंपनियों में आये हैं. वह लगातार पूछ रहे हैं कि यह पैसा किसका है. लेकिन जानकारों के अनुसार इन सवालों को लेकर अब तक राहुल गांधी द्वारा कोई तथ्यात्मक दस्तावेज पेश नहीं किये गये है.. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही