Search

 
 
 

अदानी समूह की सेवा यात्रा जगन्नाथ पुरी पहुंची, 26 जून से 8 जुलाई तक 40 लाख लोगों को मुफ्त भोजन

ओडिशा की गर्मी से बचने के लिए शहर भर में पेय काउंटरों पर ठंडे पेय की पेशकश की गयी है.  रथ यात्रा के निकट शहर में कई स्थानों पर निशुल्क भोजन केंद्र बनाये गये हैं. पुरी बीच लाइफगार्ड महासंघ के लाइफ गार्डो, नगरपालिका श्रमिकों के लिए खास इंतजाम किये जा रहे हैं,
 

Ahmedabad/Puri  : प्रयागराज महाकुंभ के बाद अब अदानी समूह ने अपनी सेवा यात्रा को जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा तक पहुंचा दिया है. भारत की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में से एक पुरी की रथ यात्रा के दौरान अदानी समूह श्रद्धालुओं और अधिकारियों की सहायता में जुट गया है. अडानी समूह द्वारा 26 जून से 8 जुलाई तक रथ यात्रा के दौरान जगन्नाथपुरी(ओडिशा) में कई सेवा केंद्र लगाये जा रहे है.

 

 

अडानी समूह ने बयान जारी कर यह जानकारी दी है. अडानी ग्रुप ने कहा कि तीर्थयात्रियों और अधिकारियों दोनों को समर्थन देने के लिए एक व्यापक सेवा का प्रयास किया जा रहा है. अडानी समूह ने कहा कि इस वर्ष लगभग 40 लाख लोगों के लिए भोजन और पेय पदार्थ निशुल्क वितरित किये जायेंगे.  पौष्टिक भोजन प्रदान करने वाले काउंटर बनाये गये हैं.

 

ओडिशा की गर्मी से बचने के लिए शहर भर में पेय काउंटरों पर ठंडे पेय की पेशकश की गयी है.  रथ यात्रा के निकट शहर में कई स्थानों पर निशुल्क भोजन केंद्र बनाये गये हैं. पुरी बीच लाइफगार्ड महासंघ के लाइफ गार्डो, नगरपालिका श्रमिकों के लिए खास इंतजाम किये जा रहे हैं, ताकि वे अडानी समूह के सेवा प्रयास में अच्छी सहभागिता निभाये.  

 

समुद्र तटों पर सफाई और प्लास्टिक कचरे को हटाने के लिए स्वयंसेवक तैनात किये गये हैं. नगर निगम के कर्मचारियों को फ्लोरोसेंट जैकेट दिये गये हैं. स्वयंसेवकों को मुफ्त टी-शर्ट्स और बारिश से बचने के लिए रेनकोट, छाते और टोपी भी बाटें जा रही हैं.

 

खबरों के अनुसार अडानी समूह को पुरी जिला प्रशासन, इस्कॉन और स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग मिल रहा है. बता दें कि अडानी फाउंडेशन पहले से ही ओडिशा में ग्रामीण स्वास्थ्य, स्कूल सुविधाएं और आजीविका के क्षेत्र में कार्य कर रहा है.  

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही