Search

SC के फैसले का अडानी ने Tweet कर स्वागत किया, लिखा, सच सामने आयेगा… शेयरों में उछाल

NewDelhi : हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर लगाये गये आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 6 सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने सेबी (SEBI) को शेयरों में गड़बड़ी के मामले की जांच रिपोर्ट दो माह में सौंपने का आदेश दिया है.  कोर्ट ने सेबी से पूछा है कि क्या इस मामले में सेबी के नियमों की धारा 19 का उल्लंघन हुआ है? क्या अडानी समूह की ओर से स्टॉक की कीमतों में फेरबदल की गयी है.  गौतम अडानी ने ट्वीट कर इस फैसले का स्वागत किया है.

Adani Group सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करता है

अडानी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने लिखा है, Adani Group सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करता है. इससे समयबद्ध तरीके से काम पूरा हो पायेगा और सच सामने आयेगा. इस बीच लगातार तीसरे दिन अडानी की कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली, जिनमें से 4 शेयरों में फिर अपर सर्किट लगा है. हिंडनबर्ग के जाल में फंसकर पूरे माह अरबों-खरबों संपत्ति गवांने के बाद जोरदार वापसी करते नजर आ रहे हैं. इसे भी पढ़ें : अडानी-हिंडनबर्ग">https://lagatar.in/adani-hindenburg-case-supreme-court-sets-up-six-member-expert-committee-to-investigate/">अडानी-हिंडनबर्ग

मामला : जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने छह सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित की

मंगलवार से शेयर उड़ान भर रहे

24 जनवरी 2023 को अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद से Adani Group के शेयरों में सुनामी आ गयी थी.. लेकिन इस सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार से कंपनी के शेयरों ने रफ्तार पकड़ी और जोरदार वापसी की. Adani Enterprises से लेकर Ambuja Cement तक के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. आज गुरुवार को अडानी ग्रीन, अडानी पावर, अडानी बिल्मर और अडानी ट्रांसमिशन में अपर सर्किट लगा है इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-will-inaugurate-raisina-dialogue-this-evening-chief-guest-italian-prime-minister-arrives/">पीएम

मोदी आज शाम रायसीना डायलॉग का उद्घाटन करेंगे, चीफ गेस्ट इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी भारत पहुंचीं

इन शेयरों में लगा अपर सर्किट

खबर लिखे जाने तक दोपहर 12.30 बजे तक Adani Green 4.99% की तेजी के साथ 535.00 रुपये पर, Adani Power 4.98% की उछाल के साथ 161.25 रुपये, Adani Wilmar 4.99% चढ़कर 398.65 रुपये और Adani Transmission 5.00% की बढ़त लेते हुए 708.75 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.

अडानी के स्टॉक्स में भी तेजी

अडानी ग्रुप के शेयरों में शामिल New Delhi Television Ltd (NDTV) के स्टॉक्स भी जबरदस्त 4.81% की तेजी लेते हुए 209.25 रुपये के लेवल पर कारोबार कर रहे थे. वहीं Adani Enterprises के शेयरों में 2.60% की तेजी आयी और ये 1,605.00 रुपये पर पहुंच गये थे. Adani Total Gas के स्टॉक्स 2.61% की उछाल लेकर 730.20 रुपये पर और Adani Ports स्टॉक 1.18% चढ़कर 609.20 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. ACC Ltd के शेयरों में भी बढ़त देखने को मिल रही थी. ये 0.50% की तेजी के साथ 1,778.30 रुपये पर थे.

अमीरों की लिस्ट में ऊपर बढ़ें अडानी

पिछले कारोबारी दिन भी गौतम अडानी की कंपनियों के शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे. शेयरों की कीमतें चढ़ने के साथ ही गौतम अडानी की नेटवर्थ पर भी इसका असर दिखने लगा है. बुधवार को शेयरों में तेजी के बीच अडानी अमीरों की लिस्ट में 4 पायदान की छलांग लगाते हुए Top-30 में शामिल हो गये. Forbes के अनुसार अब वे 3 पायदान और ऊपर चढ़कर लिस्ट में 27वें नंबर पर पहुंच गये हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp