LagatarDesk : कुछ दिन पहले खबर आयी थी कि एशिया के सबसे रईस इंसान और उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में हिस्सा लेंगे. जो इस महीने के अंत में होने वाला है. टेलिकॉम सेक्टर में अडानी ग्रुप की एंट्री का असर एयरटेल के शेयरों में देखने को मिल रहा है. भारती एयरटेल के शेयरों में 5.12 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है. इसकी कीमत घटकर 659.55 रुपये हो गयी है. इसे पढ़ें- जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-two-sent-to-jail-for-misbehaving-with-police-in-marine-drive/">जमशेदपुर:
मरीन ड्राइव में पुलिस से अभद्र व्यवहार करने में दो को भेजा गया जेल
संसद भवन की छत पर लगा 9500 किलो का अशोक स्तंभ, मोदी ने किया अनावरण
मरीन ड्राइव में पुलिस से अभद्र व्यवहार करने में दो को भेजा गया जेल
वोडाफोन-आइडिया के शेयरों में 4.17 फीसदी का उछाल
सुबह 9.37 बजे तक बीएसई पर भारती एयरटेल के शेयर 4.53 फीसदी की गिरावट के साथ 663.75 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. वहीं वोडाफोन आइडिया के शेयर पर इसका असर नहीं पड़ा है. वोडाफोन आइडिया के शेयर 4.17 फीसदी की बढ़त के साथ 8.75 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं.जियो और एयरटेल के लिए बड़ी चुनौती
अडानी 5G स्पेक्ट्रम को हासिल करने की दौड़ में शामिल हो गया है. यह मुकेश अंबानी (Mukesh ambani) की रिलायंस जियो (Reliance Jio) और सुनील भारती मित्तल की एयरटेल (Airtel) के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है. मालूम हो कि अडानी ने साफ तौर पर कहा था कि वो कस्टमर्स को 5जी सर्विस देने नहीं देगी. बल्कि उसे 5G स्पेक्ट्रम अपने कारोबार के लिए चाहिए. इसलिए उसने इस बार की बिड प्रोसेस में हिस्सा लिया है. कंपनी को अपने एयरपोर्ट और पोर्ट पर साइबर सिक्योरिटी, पावर जेनरेशन, ट्रांसमिशन, फैक्टरीज, रिटेल से लेकर डेटा सेंटर तक और सुपर ऐप्स के लिए हाई-क्वालिटी और स्पीड वाले इंटरनेट की जरूरत है. इसे भी पढ़ें- नए">https://lagatar.in/9500-kg-ashoka-pillar-installed-on-the-roof-of-the-new-parliament-house-modi-unveiled/">नएसंसद भवन की छत पर लगा 9500 किलो का अशोक स्तंभ, मोदी ने किया अनावरण
Leave a Comment