Search

 
 
 

मेडिकल कॉलेजों के लिए 10.27 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट, MGM जमशेदपुर को 10.07 करोड़ मिले

Ranchi News: स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से 25 सितंबर 2026 को यह आदेश जारी किया गया. अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के आदेश के अनुसार, इस राशि का इस्तेमाल अलग-अलग मदों में किया जाएगा. वेतन के लिए 6.52 करोड़ रुपये, छात्रवृत्ति और वजीफा के लिए 2 करोड़ रुपये तथा संविदा भत्ता के लिए 1.50 करोड़ रुपये दिए गए हैं.
 

Ranchi News: झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य के दो मेडिकल कॉलेजों के लिए 10.27 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट जारी किया है. यह राशि जमशेदपुर के MGM मेडिकल कॉलेज और धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज के स्थापना खर्च के लिए दी गई है.

 

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से 25 सितंबर 2026 को यह आदेश जारी किया गया. अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के आदेश के अनुसार, इस राशि का इस्तेमाल अलग-अलग मदों में किया जाएगा.

 

वेतन के लिए 6.52 करोड़ रुपये, छात्रवृत्ति और वजीफा के लिए 2 करोड़ रुपये तथा संविदा भत्ता के लिए 1.50 करोड़ रुपये दिए गए हैं. इसके अलावा मोटर वाहन के लिए 20 लाख रुपये और बिजली खर्च के लिए 5 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है.

इसे भी पढ़ें - 

 

इस अतिरिक्त राशि में से MGM मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर को 10.07 करोड़ रुपये मिले हैं. इसमें 6.52 करोड़ रुपये वेतन, 2 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति और वजीफा, 1.50 करोड़ रुपये संविदा भत्ता और 5 लाख रुपये बिजली खर्च के लिए हैं. वहीं धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज को मोटर वाहन मद में 20 लाख रुपये मिले हैं. इस नए आवंटन के बाद वित्तीय वर्ष 2026-27 में इन मदों के तहत दोनों मेडिकल कॉलेजों के लिए कुल आवंटन 93.22 करोड़ रुपये हो गया है.

 

फर्जी कर्मचारियों के वेतन पर रोक

विभाग ने बजट की राशि के इस्तेमाल को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं. निकासी एवं व्यय पदाधिकारी को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी फर्जी या अवैध रूप से नियुक्त कर्मचारी के नाम पर वेतन की निकासी न हो.

 

हर महीने की 20 तारीख तक कर्मचारियों की अनुपस्थिति की जानकारी तैयार करनी होगी. इसके आधार पर 25 तारीख तक वेतन बिल कोषागार में भेजना अनिवार्य होगा. विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि 15 नवंबर 2000 से पहले की किसी बकाया राशि का भुगतान वेतन मद से नहीं किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही