- बाइक सवार अपराधियों ने युवक को बनाया निशाना
Jamshedpur News : जमशेदपुर से बड़ी खबर सामने आई है. मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के बाहर एक रेस्टोरेंट के समीप वाहन से आए तीन युवकों ने वहां मौजूद एक युवक पर फायरिंग कर दी. इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई. फायरिंग के बाद आरोपी डोबो की ओर भाग निकले.
फाइरिंग की इस घटना में डोम्निक सैमसंग, दिलशाद, रिजवान व कृष्णा चौधरी का नाम सामने आया है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, फायरिंग में एक युवक घायल हुआ है. उसे इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस फायरिंग के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. यह भी पता लगा रही है कि फायरिंग करने वाले कौन थे और वे किस वाहन से आए थे.
बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद डोबो की ओर भाग निकले. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल सकती है, ताकि आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके.
फिलहाल, घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई में जुटी है. पुलिस की जांच और घायल युवक के बयान के बाद फायरिंग की घटना से जुड़े कई तथ्यों के स्पष्ट होने की उम्मीद है.

