Search

 
 
 

झारखंड के सरकारी अस्पतालों को 42.86 करोड़ का अतिरिक्त बजट, दवा से वेतन तक के लिए राशि जारी

Ranchi News: स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस राशि का सबसे बड़ा हिस्सा वेतन पर खर्च होगा. वेतन के लिए 14 करोड़ 50 लाख 19 हजार रुपये दिए गए हैं. वहीं दवाओं और दूसरी जरूरी चिकित्सा सामग्री के लिए 8 करोड़ 95 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है.
 
सिंबोलिक फोटो

Ranchi News: झारखंड सरकार ने राज्य के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों के लिए 42 करोड़ 86 लाख 40 हजार 500 रुपये का अतिरिक्त बजट जारी किया है. यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए दी गई है. इससे मेडिकल कॉलेजों, सदर अस्पतालों और दूसरे स्वास्थ्य संस्थानों के जरूरी खर्च पूरे किए जाएंगे.

 

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस राशि का सबसे बड़ा हिस्सा वेतन पर खर्च होगा. वेतन के लिए 14 करोड़ 50 लाख 19 हजार रुपये दिए गए हैं. वहीं दवाओं और दूसरी जरूरी चिकित्सा सामग्री के लिए 8 करोड़ 95 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है.

 

छात्रवृत्ति और वजीफा के लिए 8 करोड़ 25 लाख रुपये दिए गए हैं. संविदा पर काम करने वाले कर्मचारियों के भत्ते के लिए 6 करोड़ 51 लाख 69 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं.

इसे भी पढ़ें - 

 

इसके अलावा कार्यालय के उपकरण खरीदने के लिए 95 लाख 10 हजार रुपये, कार्यालय की जरूरी सामग्री के लिए 2 करोड़ 84 लाख रुपये और बिजली खर्च के लिए 47 लाख रुपये दिए गए हैं.

 

यह राशि जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज, धनबाद के पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज, विभिन्न जिलों के सदर अस्पतालों और दूसरे सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को दी गई है.

 

दवा खरीद को लेकर विभाग ने खास निर्देश दिए हैं. अस्पतालों को दवाओं की खरीद तय प्रक्रिया के तहत ई-टेंडर या सरकारी ई-बाजार के माध्यम से करनी होगी. अस्पतालों में सांप और कुत्ते के काटने के इलाज की जरूरी दवाओं का पर्याप्त भंडार रखने को कहा गया है. इसके साथ ही मौसम के अनुसार होने वाली बीमारियों की जरूरी दवाएं भी उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया है.

 

विभाग ने कहा है कि अस्पताल केवल जरूरी दवाओं की सूची में शामिल दवाओं की ही खरीद करें. खरीदी जाने वाली दवाओं की उपयोग अवधि कम से कम 80 प्रतिशत बची होनी चाहिए. इससे पुरानी या कम उपयोग अवधि वाली दवाओं की खरीद पर रोक लगेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही