Ranchi: यात्रियों की सुविधा के लिए आरा रांची, गोड्डा रांची समेत चार ट्रेनों में आगामी 3 महीने के लिए अस्थाई तौर पर अतिरिक्त कोच की सुविधा प्रदान की जा रही है. 1. ट्रेन संख्या 18640 रांची – आरा एक्सप्रेस में 30 दिसंबर 2024 तक अस्थाई रूप से द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा. 2. ट्रेन संख्या 18639 आरा – रांची एक्सप्रेस में 31 दिसंबर 2024 तक अस्थाई रूप से द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा. 3. ट्रेन संख्या 18619 रांची - गोड्डा एक्सप्रेस में 31 दिसंबर 2024 तक अस्थाई रूप से द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा. 4. ट्रेन संख्या 18620 गोड्डा – रांची एक्सप्रेस में एक जनवरी 2025 तक अस्थाई रूप से द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा. 5. ट्रेन संख्या 18105 राउरकेला – जयनगर एक्सप्रेस में 31 दिसंबर 2024 तक अस्थाई रूप से द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा. 6. ट्रेन संख्या 18106 जयनगर – राउरकेला एक्सप्रेस में एक जनवरी 2025 तक अस्थाई रूप से द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा. 7. ट्रेन संख्या 18611 रांची – वाराणसी एक्सप्रेस में 31 दिसंबर 2024 तक अस्थाई रूप से द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा. 8. ट्रेन संख्या 18612 वाराणसी – रांची एक्सप्रेस में एक जनवरी 2025 तक अस्थाई रूप से द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा. सोनभद्र और बेगुनकोदर स्टेशन पर ट्रेन का अस्थाई ठहराव रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 12453/12454 रांची – नई दिल्ली – रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का प्रयागराज मंडल के सोनभद्र स्टेशन पर अगले आदेश तक प्रायोगिक ठहराव होगा. • ट्रेन संख्या 12453 रांची – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का सोनभद्र स्टेशन पर ( 7 अक्टूबर 2024 से) आगमन 00:48 बजे एवं प्रस्थान 00:50 बजे होगा. • ट्रेन संख्या 12454 नई दिल्ली – रांची राजधानी एक्सप्रेस का सोनभद्र स्टेशन पर (6 अक्टूबर 2024 से) आगमन 01:38 बजे एवं प्रस्थान 01:40 बजे होगा. ट्रेन संख्या 08641/08642 आद्रा – बरकाकाना – आद्रा मेमू ट्रेन का रांची मंडल के बेगुनकोदर स्टेशन पर अगले आदेश तक प्रायोगिक ठहराव होगा. • ट्रेन संख्या 08641 आद्रा – बरकाकाना मेमू ट्रेन का 04 अक्टूबर 2024 से बेगुनकोदर स्टेशन पर आगमन 06:59 बजे एवं प्रस्थान 07:00 बजे होगा. • ट्रेन संख्या 08642 बरकाकाना – आद्रा मेमू ट्रेन का 04 अक्टूबर 2024 से बेगुनकोदर स्टेशन पर आगमन 16:04 बजे एवं प्रस्थान 16:05 बजे होगा. इसे भी पढ़ें - ">https://lagatar.in/supreme-court-issues-guidelines-regarding-caste-based-discrimination-against-prisoners-in-jails/">
जेलों में कैदियों के साथ जाति आधारित भेदभाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिशा-निर्देश जारी किये [wpse_comments_template]

रांची: ट्रेनों में अस्थाई तौर पर दी गई अतिरिक्त कोच की सुविधा
