Search

 
 
 

जमशेदपुर में ADG की क्राइम मीटिंग: पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कहा- खुफिया तंत्र करें मजबूत

पुलिस मुख्यालय के एडीजी मनोज कौशिक बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बिष्टुपुर स्थित जिला पुलिस मुख्यालय में कोल्हान प्रमंडल के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.
 

Jamshedpur: दक्षिण छोटानागपुर प्रक्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) ने बुधवार को जमशेदपुर स्थित वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में कोल्हान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यों की समीक्षा की. बैठक में कोल्हान डीआईजी, पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के पुलिस अधीक्षक सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

 

बैठक के दौरान विभिन्न जिलों में लंबित आपराधिक मामलों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई. साथ ही विशेष जांच दल (SIT) से जुड़े मामलों, SIPU, ICJS और CCTNS जैसी तकनीकी प्रणालियों की वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा हुई. अधिकारियों ने ITSSO परियोजना की प्रगति की जानकारी देते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया.

 

समीक्षा बैठक में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, प्रमुख पर्यटन स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने और डायल-112 सेवा के संचालन में आ रही चुनौतियों पर भी चर्चा की गई. अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों की स्थिति से अवगत कराया और आवश्यक सुधारात्मक उपायों की जानकारी साझा की.

 

बैठक के अंत में ADG ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों का जल्द निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने, आधुनिक तकनीक का बेहतर उपयोग करने तथा जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई करने की आवश्यकता है. साथ ही सभी निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही