Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

'आदिपुरुष' 16 जून को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, ट्रेलर देखने के बाद फैंस फिल्म के रिलीज का कर रहे इंतजार

Lagatar Desk: फिल्म `आदिपुरुष` का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म के ट्रेलर को फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. फिल्म में भगवान राम के किरदार में प्रभास और माता सीता के किरदार में नजर आ रही कृति सेनन काफी अच्छे लग रहे हैं. फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म `आदिपुरुष` का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि `आदिपुरुष` के टीजर को देखकर फैंस काफी निराश हुए थे. साथ ही उस दौरान जमकर विवाद भी हुआ था. जगह-जगह फिल्म के पोस्टर जलाये जा रहे थे और फिल्म का विरोध हो रहा था. टीजर का लोग ट्विटर पर जमकर मजाक उड़ा रहे थे. कई लोग इस टीजर की तुलना वीडियो गेम से कर रहे थे. लोगों को इस फिल्म की टीजर और इसमें वीएफएक्स का काम पसंद नहीं आया था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-163.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जिसके बाद मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर इसके वीएफएक्स पर खासा काम किया. जो ट्रेलर में देखने को भी मिल रहा है. वहीं फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे सैफ के लुक में भी बदलाव किया गया है. ट्रेलर में उनके लुक को देखकर फैंस न केवल खुश हैं बल्कि उनके लुक की तारीफ भी कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें: ढेर">https://lagatar.in/university-service-commission-is-the-solution-to-many-problems/">ढेर

सारी समस्याओं का समाधान है विश्वविद्यालय सेवा आयोग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही