Ranchi News: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सीबीआइ जांच की मांग की है. उन्होंने पिठोरिया थाना और पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की.
इसे भी पढ़ें:
आदित्य साहू ने कहा कि निशा भगत ने आत्महत्या से पहले वीडियो जारी कर अपनी परेशानी और प्रताड़ना की बात कही थी. उन्होंने थाना प्रभारी से भी संपर्क किया था. इसके बावजूद पुलिस समय रहते कार्रवाई नहीं कर सकी. अगर पुलिस ने उनकी शिकायत पर तत्काल संज्ञान लिया होता, तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी. साहू ने पूरे मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

