Search

 
 
 

निशा भगत की मौत पर रघुवर दास ने जताया दुख, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Ranchi News : रघुवर दास ने कहा कि यह दुखद है कि आदिवासी बेटियों को सच बोलने पर प्रताड़ित किया जा रहा है. निशा भगत ने सरना-सनातन संस्कृति और आदिवासी पहचान के लिए जो संघर्ष किया, उसे सदैव याद किया जाएगा.
 
रघुवर दास (फाइल फोटो)

Ranchi News : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरना आदिवासी समाज की युवा नेत्री निशा भगत की आत्महत्या पर दुख जताया है. उन्होंने इस घटना के लिए सरकार को जिम्मेवार ठहराया. उन्होंने आरोप लगया कि सरकार आदिवासी विरोधी है और जमीन दलालों को संरक्षण दे रही है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

रघुवर दास ने कहा कि यह दुखद है कि आदिवासी बेटियों को सच बोलने पर प्रताड़ित किया जा रहा है. निशा भगत ने सरना-सनातन संस्कृति और आदिवासी पहचान के लिए जो संघर्ष किया, उसे सदैव याद किया जाएगा.

 

उन्होंने सरकार से घटना के जिम्मेवार लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने और निशा भगत के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की. रघुवर दास ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही