Search

 
 
 

भाकपा माले ने निशा भगत के निधन पर जताया दुख, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग

Ranchi News : भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा कि एक आदिवासी नेत्री की इस तरह असमय मृत्यु बेहद दुखद है. मामले की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए.
 
मनोज भक्त (फाइल फोटो)

Ranchi News : आदिवासी नेत्री निशा भगत की आत्महत्या की घटना पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (भाकपा माले) ने गहरा दुख जताया है. पार्टी की झारखंड राज्य कमिटी ने घटना को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा कि एक आदिवासी नेत्री की इस तरह असमय मृत्यु बेहद दुखद है. मामले की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए.

 

उन्होंने राज्य सरकार से मामले को गंभीरता से लेने और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की. मनोज भक्त ने कहा कि जांच के जरिये घटना से जुड़े सभी पहलुओं को सामने लाया जाना चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही