Ranchi: प्रो. आदित्य साहू को बुधवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप दी गई. इसकी अधिकारिक घोषणा कर दी गई. आदित्य साहू ने अपने इस राजनीतिक सफर में कई बाधाएं पार की. वर्ष 1980 में एक 17 साल की उम्र में भाजपा की सदस्यता ली. इसके बाद अपने इलाके में बूथ कार्यकर्ता बन गए.
आज वह झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं. ये और कोई नहीं बल्कि भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष प्रो आदित्य साहू का राजनीतिक सफर है. साहू ने 1980 में बगैर किसी स्वार्थ बगैर किसी मंशा बगैर किसी पद की लालसा के भाजपा के लिए काम शुरू किया. 1984 में बूथ अध्यक्ष की कमान संभाली.
ओरमांझी से हुई राजनीतिक सफर की शुरूआत
आदित्य साहू 1989 में ओरमांझी मंडल के कार्यसमिति सदस्य बना दिये गये. 1991 में ओरमांझी के मंडल महामंत्री बन गये. 1995 में रांची जिला कार्य समिति सदस्य बने. रांची आने के एक साल बाद ही वो रांची जिला सदस्यता प्रभारी बनाये गये. 1999 में रांची जिला भाजपा के उपाध्यक्ष बने.
1999 से 2002 तक वे रांची जिला भाजपा के उपाध्यक्ष रहे. 2003 में वे रांची जिला के अध्यक्ष बने. 2003 से 2010 तक आदित्य साहू लगातार दो बार रांची जिला के अध्यक्ष रहे. 2010 में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बने. 2010 से 2014 तक आदित्य साहू प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे. फिर 2015 से 2019 तक प्रदेश उपाध्यक्ष रहे.
ऐसा है आदित्य साहू का राजनीतिक सफर
• 1980: भाजपा की सदस्यता ली और बूथ कार्यकर्ता बने
• 1984: बूथ अध्यक्ष बने
• 1989: ओरमांझी मंडल के कार्यसमिति सदस्य बने
• 1991: ओरमांझी मंडल के महामंत्री बने
• 1995: रांची जिला कार्य समिति सदस्य बने
• 1998: रांची जिला सदस्यता प्रभारी बने
• 1999: रांची जिला भाजपा के उपाध्यक्ष बने
• 2003: रांची जिला भाजपा के अध्यक्ष बने
• 2010: प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बने
• 2015: प्रदेश उपाध्यक्ष बने
• 2019: प्रदेश महामंत्री बने और राज्यसभा में भेजे गए
• 2026: प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बने
आदित्य साहू की अन्य गतिविधियां
• 1989 से 2009 तक आरटीसी महाविद्यालय में व्याख्याता रहे
• 2009 से 2019 तक आरटीसी महाविद्यालय में उप प्राचार्य रहे
• 2003 से 2009 तक अरविंदो एकेडेमी अरगोड़ा रांची में सचिव रहे
• 2000 से 2013 तक किसान उच्च विद्यालय कुचू में कोषाध्यक्ष रहे
• 2007 से 2018 तक शिवाजी प्रतिभा विकास उच्च विद्यालय में सदस्य रहे
• 2019 से अबतक सरस्वती शिशु मंदिर, कुलही ओरमाझी के मुख्य संरक्षक हैं.
अब तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
• दुखा भगतः वर्ष 1998 से दिसंबर 2001
• अभयकांत प्रसादः दिसंबर 2001 से जुलाई 2004
• ऱघुवर दासः जुलाई 2004 से मई 2005
• यदुनाथ पांडेयः मई 2005 से अक्तूबर 2007
• पशुपतिनाथ सिंहः अक्तूबर 2007 से जनवरी 2009
• रघुवर दासः जनवरी 2009 से सितंबर 2010
• दिनेशानंद गोस्वामीः सितंबर 2010 से मार्च 2013
• रवींद्र रायः मार्च 2013 से अगस्त 2016
• लक्ष्मण गिलुआः अगस्त 2016 से फरवरी 2020
• दीपक प्रकाशः फरवरी 2020 से जुलाई 2023
• बाबूलाल मरांडीः जुलाई 2023 से जनवरी 2026
• आदित्य साहूः जनवरी 2026 से ...................
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.




Leave a Comment