Search

 
 
 

Adityapur : मां भवानी यूथ क्लब के पंडाल में दिखेगा जरवा जन जाति का जीवन

 
  • यह जाति अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर 55000 वर्षों से रहती है
  • 8 हजार वर्गफीट में बन रहा पंडाल, 60 फीट ऊंची, 120 फीट लंबी औऱ 70 फीट चौड़ी बनी है पंडाल
Adityapur (Sanjeev Mehta) : श्रीश्री दुर्गा पूजा कमेटी मां भवानी यूथ क्लब में इस बार श्रद्धालु अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर 55000 वर्षों से निवास करने वाले जरवा जनजाति समूह के जीवन वृत का चित्रण देख सकेंगे. इसे कारीगरों ने बड़ी ही खूबसूरत तरीके से सजाया और संवारा है. मैदान के 8 हजार वर्गफीट में पंडाल का निर्माण किया गया है, जो 60 फीट ऊंची, 120 फीट लंबी औऱ 70 फीट चौड़ी है. बता दें कि मां भवानी यूथ क्लब हर वर्ष भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण हरिओम नगर स्थित 6 एलएफ दुर्गा पूजा मैदान में करती है. क्लब अध्यक्ष अंबुज कुमार ने बताया कि यहां बनारस से पंडित पूजा अनुष्ठान के लिए बुलाये जाते हैं. इसे भी पढ़ें :  दुर्गा">https://lagatar.in/jbvnl-prepares-for-uninterrupted-power-supply-during-durga-puja/">दुर्गा

पूजा में JBVNL की निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी
कमेटी द्वारा इस बार अंडमान निकोबार द्वीप समूह में निवास करने वाले जरवा संरक्षित जनजाति के मॉडल पर आधारित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण करवाया है. पंडाल घूमने आने वाले श्रद्धालुओं को अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर 55000 वर्षों से निवास करने वाले जरवा जनजाति समूह के जीवन वृत्त का चित्रण देखने को मिलेगा. पूजा पंडाल बनकर तैयार है. पंडाल को हुगली कोलकाता के मोनालिसा डेकोरेटर के द्वारा तैयार किया गया है. चंदन नगर के लाइट भी अदभुत एवं दर्शनीय लगाये गये हैं. पूजा पंडाल का उद्घाटन चतुर्थी तिथि रविवार को किया जाएगा. कमेटी के लाइसेंसी प्रवीण पाण्डेय हैं. इसे भी पढ़ें :  रांची:">https://lagatar.in/ranchi-sdo-and-dsp-inspected-durga-puja-pandal/">रांची:

एसडीओ और डीएसपी ने दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण
अन्य कमेटी के सक्रिय सदस्यों में रमाशंकर पांडेय, सिद्धेश्वर उपाध्याय, कुणाल रॉय, छोटेलाल तिवारी, सरबजीत प्रसाद, सुजीत आनंद, संजय सिंह यादव, गोपाल सिंह, दारा सिंह, विनय झा, अजय ओझा, मन्नू तिवारी, अनिल पांडेय, संतोष पाण्डेय, एसडी मिश्रा, रवि शंकर मिश्रा, शशि प्रसाद, विजय झा, बीके चौरसिया, चंद्रभूषण सिंह, उज्ज्वल पांडेय, रामविचार राय, अमरनाथ ठाकुर, टीएन दुबे, इंद्रजीत तिवारी, अखिलेश तिवारी, राकेश कुमार सिंह, सरोज सिंह, संतोष चौधरी, रवि कुमार, रवि अग्रवाल, ऋषव श्रीवास्तव, प्रेम कुमार आदि शामिल हैं. इसे भी पढ़ें :  बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-criminals-stabbed-a-young-man-and-injured-him-his-condition-is-serious/">बोकारो

: अपराधियों ने युवक को चाकू गोदकर किया जख्मी, हालत गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही