Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : दिनदहाड़े दुकान से नकद 10 हजार रुपये की चोरी

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के डीएस टावर में स्थित राज आर्ट्स नामक दुकान के गल्ले से दिन दहाड़े एक व्यक्ति ने 10 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया. चोरी करने वाले की तस्वीर डीएस टावर कैम्पस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इस संबंध में आदित्यपुर थाना में दुकान के मालिक राज ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त घटना को अंजाम देंजे वाले शख्स की तलाश में जुट गई है. राज ने बताया कि दिन में करीब 12 बजे वह दुकान के बाहर अपने दुकान का बोर्ड लगवा रहा था, गलती से उसके दुकान का गेट खुला रह गया और गल्ले में चाबी लगी रह गई. तभी एक व्यक्ति दुकान के अंदर घुसा और दुकान में किसी को नहीं पाकर उसने गल्ले में रखे 10 हजार रुपये की चोरी कर ली और वहां से फरार हो गया है. राज क अनुसार वह वाहनों में डिजिटल नंबर लगाने का काम करता है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-bjp-protests-against-the-arrest-of-hindu-leaders/">घाटशिला

: हिंदूवादी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा का धरना प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही