Search

आदित्यपुर : कांग्रेस नेता अमरेंद्र मिश्रा की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई

Adityapur (Sanjeev Mehta)वर्ष 2006 में युवा कांग्रेस के जिला महासचिव रहते एक सड़क दुर्घटना में मौत को गले लगा लेने वाले कांग्रेस नेता अमरेंद्र मिश्रा को बुधवार के दिन आदित्यपुर के गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया. श्रद्धांजलि सभा का संचालन कांग्रेस नेता दिवाकर झा ने किया. उपस्थित नागरिकों ने स्वर्गीय अमरेंद्र मिश्रा के सामाजिक और राजनीतिक जीवन की चर्चा की. वक्ताओं ने उन्हें गांधीवादी नेता बताया. श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि मुझे 40 वर्ष पुरानी बातें याद आती है जब वे हमारे पड़ोसी थे. वे एक सामाजिक व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे. आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. उनकी याद में खेल कूद और अन्य कार्यक्रम का भी आयोजन होनी चाहिए. समाज में सामाजिक गतिविधियों की कमी आई है जिसे गतिमान बनाने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/latehar-three-day-camp-organized-regarding-old-age-pension/">धनबाद

: कलशयात्रा के साथ बजरंगबली मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू
आज विचारों के आदान प्रदान होने चाहिए. सभा को कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार, सेवा दल के गौरी शंकर, बैजयंती बारी, खिरोद सरदार, लालबाबू सरदार, समरेंद्र नाथ तिवारी, राज मंगल ठाकुर ने भी संबोधित किया. श्रद्धांजलि सभा मे वरिष्ठ नागरिक संघ के बैकुंठ चौधरी, जगदीश नारायण चौबे, झरना मन्ना, मिसर बंसरियार, संगीता प्रधान, शैलेश गुप्ता, डॉ जेके गांगुली आदि मौजूद थे. सभा की अध्यक्षता जितेंद्र मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन लालबाबू सरदार ने किया. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-three-day-camp-organized-regarding-old-age-pension/">लातेहार

: वृद्धावस्था पेंशन को लेकर तीन दिवसीय शिविर का आयोजन

आदित्यपुर : इंडस्ट्रियल टाईटन ने स्टील वारियर्स को 4 विकेट से हराया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Adityapur-Taitan.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta)टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड एवं टाटा स्टील सपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधन में टीजीएस मैदान गम्हरिया में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. जिसमें स्टील वारियर्स एवं इंडस्ट्रीयल टाईटन दो टीमों ने भाग लिया. दस ओवर के मैच में स्टील वारियर्स की टीम ने 64 रन का लक्ष्य रखा जिसे इंडस्ट्रीयल टाईटन की टीम ने 9.3 ओवर में 6 विकेट खो कर पूरा किया. स्टील वारियर्स की ओर से अजय सेठी ने 16 रन बनाने के साथ चार विकेट भी प्राप्त किया. जिन्हें मैन आॅफ द मैच का अवार्ड दिया गया. दोनों टीमों में एक-एक महिला खिलाड़ियों की उपस्थिति मैच के रौनक को बढा रही थी. इसे भी पढ़ें : न्‍याय">https://lagatar.in/in-nyaya-yatra-kanpur-rahul-said-what-kind-of-ram-rajya-is-this-where-90-percent-people-cannot-get-employment/">न्‍याय

यात्रा कानपुर में, बोले राहुल, यह कैसा राम राज्‍य, जहां 90 प्रतिशत लोगों को रोजगार नहीं मिल सकता
मैच का आकर्षण इंडस्ट्रीयल टाईटन टीम की महिला खिलाड़ी सुदृथि बेरा रही जिन्होंने स्टील वारियर्स टीम के कैप्टन अजय बेहरा को आउट किया. मैच के सफल आयोजन में टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड के सीईओ संदीप धीर एवं टाटा स्टील सपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के सीईओ दीपक पी कामथ की भूमिका सराहनीय रही. मैच के मुख्य अतिथि टाटा स्टील सपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के सीईओ दीपक पी कामथ ने न केवल खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया, बल्कि महिलाओं से भी आगे आने की अपील की. अंत में मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों को ट्राफी प्रदान किया गया. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-the-future-of-children-of-kiln-workers-is-bleak/">चंदवा

: भट्ठा मजदूरों के बच्चों का भविष्य अंधकारमय

आदित्यपुर : किसान आंदोलन से रोज करोड़ों की क्षति : अभय झा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Adityapur-Abhay-Jha-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta) : किसान आंदोलन के चलते जन जीवन अस्त-व्यस्त है. रोजाना करोड़ो का राजस्व का नुकसान हो रहा है. एक तरफ सरकार किसान से लगातार बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश कर रही है. वहीं दूसरी और कांग्रेस के साथ अन्य पार्टी आग में घी डालने का काम कर रही है. यह कहना है युवा जन शक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा का. उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाए और किसान की अहम मुद्दों पर अविलम्ब संज्ञान ले. इसे भी पढ़ें : न्‍याय">https://lagatar.in/in-nyaya-yatra-kanpur-rahul-said-what-kind-of-ram-rajya-is-this-where-90-percent-people-cannot-get-employment/">न्‍याय

यात्रा कानपुर में, बोले राहुल, यह कैसा राम राज्‍य, जहां 90 प्रतिशत लोगों को रोजगार नहीं मिल सकता
 वहीं जो पार्टी ने दोगली राजनीति करने की कोशिश कर रही है और इस आंदोलन के बहाने देश को अशांत करने की कोशिश कर रही है उसे जनता के सामने उजागर करे. क्योंकि भोली भाली किसान की आड़ में देश को तोड़ने की कोशिश हो रही है. ऐसे लोगों की पहचान नहीं हुई तो देश क़ो भारी नुकसान उठाना पर सकता है. उन्होंने कहा कि युवा जनशक्ति मोर्चा किसान की प्रमुख मांगों का समर्थन करती है क्योंकि किसान की मांग उचित है. एमएसपी पर उचित दर तय करना अत्यंत जरुरी है. जिसे किसान क़ो अपनी मेहनत का उचित लाभ मिल सके और उन्हें पूंजीपति के हाथों की कठपुतली बनने से रोका जाए. इसे भी पढ़ें : लोबिन">https://lagatar.in/lobin-will-form-a-new-party-but-refuses-to-leave-jmm-for-now/">लोबिन

बनाएंगे नयी पार्टी, मगर फिलहाल झामुमो छोड़ने से किया इनकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp