Search

 
 
 

आदित्यपुर: सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान में 25 किलो थर्मोकोल प्लेट जब्त, 12 हजार जुर्माना

 
Adityapur (Sanjeev Mehta): सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध नगर निगम पूरी सख्ती बरत रहा है. आज दूसरे दिन अभियान में ठेले वालों से 25 किलो का थर्मोकोल प्लेट बरामद कर उनसे 12000 रुपये जुर्माना वसूला गया है. नगर निगम के विजिलेंस दस्ता द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर वार्ड नंबर 15 एवं प्रभात पार्क के सामने ठेले पर थर्मोकोल के प्लेट पर परोसे जा रहे भोजन की थर्मोकोल प्लेट जब्त किए गए. गुप्त सूचना के आधार पर की गई रेड में 25 किलो थर्मोकोल की प्लेट बरामद की गई. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-government-should-take-quick-decision-on-the-demands-of-farmer-friends-kunal-shadangi/">जमशेदपुर

: कृषक मित्रों की मांगों पर शीघ्र निर्णय ले सरकार- कुणाल षाड़ंगी

छापामारी जारी रहेगी: अपर नगर आयुक्त

अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने कहा कि सभी पॉलीथीन एवं थर्मोकोल को नष्ट किया जाएगा. आगे भी छापामारी जारी रहेगी. अपर नगर आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें और इसके भंडारण एवं इस्तेमाल से संबंधित सूचना नगर निगम के स्वास्थ्य शाखा में दें. नगर निगम द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को जागरुक किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-disha-meeting-held-after-eight-months-many-decisions-have-not-been-implemented-yet/">जमशेदपुर

: आठ माह बाद हुई “दिशा” की बैठक, कई निर्णयों पर अब तक नहीं हुआ अमल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही