Search

 
 
 

आदित्यपुर : जल जमाव वाले 70 क्षेत्र चिन्हित, एक घंटे में जल जमाव क्लियर करने का आदेश

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम में साफ-सफाई एवं जल जमाव समस्या के निदान के लिए शनिवार की शाम अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें सभी सफाई ठेकेदार, सुपरवाइजर, पांचों जोन के जोनल प्रभारी, नगर प्रबंधक और सफाई निरीक्षक शामिल थे. इसमें अपर नगर आयुक्त ने सभी वार्डों के जल जमाव वाले स्थानों की चिन्हितीकरण सूची मांगी. अपर नगर आयुक्त को जल जमाव वाले 70 चिन्हित स्थल की सूची दी गई. इसे भी पढ़ें : काशी">https://lagatar.in/news-of-a-fight-between-sewadar-and-visitors-in-the-sanctum-sanctorum-of-kashi-vishwanath-temple/">काशी

विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में सेवादारों व दर्शनार्थियों के बीच मारपीट की खबर
उन्होंने सभी नोडल पदाधिकारियों निर्देश दिया कि इसे ठेकेदार के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराएं और आदेश दिया कि यहां ऐसी जल निकासी की व्यवस्था करवाएं कि कहीं भी भारी बरसात के बावजूद एक घंटे में जल जमाव क्लियर हो जाना चाहिए. अपर नगर आयुक्त ने सफाई निरीक्षक एवं स्वास्थ्य शाखा प्रभारी निखिल किरण को निर्देश दिया कि बारिश के बाद कहीं भी एक घंटा से ज्यादा जल जमाव ना रहे. उन्हें सेक्शन मशीन एवं मोटर पंप से जल जमाव को तुरंत हटाने का काम सौंपा. वहीं जेएआरडीसीएल को सप्ताह में 4 दिन गम्हरिया बाजार एवं सर्विस रोड से कचरा उठाने का निर्देश दिया गया. बैठक में नगर प्रबंधक निखिल किरण, देवाशीष प्रधान, अनंत खालको, अजय कुमार, मणि मुकुट सोरेन, शशि शेखर एवं रविंद्र राम मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही