Search

 
 
 

काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में सेवादारों व दर्शनार्थियों के बीच मारपीट की खबर

 
Varanasi : काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में शनिवार शाम सप्तर्षि आरती के समय मारपीट होने की खबर है. जानकारी के अनुसार कल शाम जब गर्भगृह को बंद कराया जा रहा था कि उसी समय दो दर्शनार्थी गर्भगृह में प्रवेश करने और दर्शन करने की जिद पर सेवादारों से उलझ गये. बात बढ़ने पर मंदिर के सेवादारों और दर्शनार्थियों के बीच गर्भगृह के भीतर ही मारपीट होने लगी. खबर है कि लोगों द्वारा बीचबचाव करने पर किसी तरह मामला शांत हुआ. इसे भी पढ़ें : World">https://lagatar.in/world-athletics-championships-neeraj-chopra-won-silver-in-88-13m-javelin-indias-medal-came-after-19-years/">World

Athletics Championships : नीरज चोपड़ा ने 88.13 मीटर दूर भाला फेंक जीता सिल्वर, 19 साल बाद भारत की झोली में आया मेडल

मारपीट की वारदात सीसीटीवी कैमरों  में भी कैद हो गयी

बड़ी मुश्किल से दोनों दर्शनार्थी गर्भगृह के बाहर निकले. यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों  में भी कैद हो गयी. बाद में इस मामले को लेकर सेवादारों ने मंदिर के सीईओ सुनील वर्मा को पत्र लिखकर घटना से अवगत कराया. उन्होंने पुलिस द्वारा सहयोग न करने की भी शिकायत की है. इस क्रम में श्रद्धालुओं की ओर से संबंधित चौक थाने में 4 सेवादारों और मंदिर के पीआरओ के खिलाफ शिकायक दर्ज कराई गयी है.  इसे भी पढ़ें :प्रवर्तन">https://lagatar.in/amnesty-uk-on-enforcement-directorates-radar-said-for-carrying-out-anti-national-acts-51-crore-sent-to-india/">प्रवर्तन

निदेशालय के रडार पर एमनेस्टी यूके, कहा, राष्ट्रविरोधी हरकतों को अंजाम देने के लिए भारत में भेजे 51 करोड़

पहले भी पुलिस और मंदिर के कर्मचारियों के बीच विवाद हुआ था

वाराणसी के कृष्णानंद गुप्ता ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ चौक थाने में तहरीर दी है. इसमें तपन, शिवानंद पांडेय, राजू, तम्मी और पीआरओ अखिलेश के नाम शामिल हैं. जान लें कि अभी कुछ दिनों पहले ही दर्शन पूजन कराने को लेकर पुलिस और मंदिर के कर्मचारियों के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद मंदिर के कर्मचारी मंदिर के चौक क्षेत्र में धरने पर भी बैठ गये थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही