Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : जलापूर्ति योजना पूरी कराने के लिए 11 फरवरी को मोर्चा निकालेगी चेतावनी रैली

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर वृहद जलापूर्ति योजना की लेटलतीफी को लेकर 11 फरवरी को जन कल्याण मोर्चा आकाशवाणी चौक के पटेल चौक सेे चेतावनी रैली निकालेगी. यह निर्णय रविवार को मोर्चा ने आदर्श भवन में बैठक कर लिया है. मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश ने बताया कि चेतावनी रैली के बावजूद अगर योजना में तेजी नहीं लाई गई तो एक माह बाद जनहित याचिका दर्ज करेंगे. उन्होंने कहा कि जलापूर्ति की समस्या को लेकर जन कल्याण मोर्चा सड़क से न्यायालय तक आंदोलन करेगी. जून 2022 में ही वृहद जलापूर्ति योजना पूरी होनी थी, लेकिन जलापूर्ति योजना केवल कागज पर सिमट कर रह गई है. बताया जाता है कि वन विभाग के एनओसी के झंझट में जलापूर्ति योजना आधी-अधूरी है. मोर्चा ने कहा कि जलापूर्ति जैसी जनहित की योजना पर संबंधित अधिकारियों का नकारात्मक रवैया होना अशोभनीय है. जून 2022 से आदित्यपुर नगर निगम के सभी 55 हजार घरों में नियमित रूप से पाइप लाइन जलापूर्ति करने का लक्ष्य निर्धारित था, और अब तो 2022 खत्म होकर 2023 का जनवरी आ चुका है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-villagers-returned-the-employees-of-the-circle-who-came-to-measure/">चांडिल

: मापी करने पहुंचे अंचल के कर्मचारियों को ग्रामीणों ने बैरंग लौटाया
मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश ने कहा है कि एक तो 4 साल से आदित्यपुर की सवा दो लाख आबादी इस आशा और भरोसे पर गड्ढे भरी सड़कों पर चलकर कष्ट सह रही है कि इसके बदले उन्हें पाइप लाइन जलापूर्ति का लाभ मिलेगा, लेकिन 30 महीने की योजना 4 साल बाद भी अधूरी रहने से उनके भरोसे को ठेस पहुंची है. अब जन कल्याण मोर्चा इन सारी बातों को लेकर जनहित में आगे की रणनीति तैयार कर ली है. बैठक में मोर्चा के संरक्षक सदस्य अधिवक्ता सुनील कुमार स्वाई, मदन सिंह, नरेश कुमार तनेजा, दिवाकर झा, मनोज कुमार, अधिवक्ता दिलीप साहू, अशोक कुमार समेत 20-20 की संख्या में युवा कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही