Search

 
 
 

आदित्यपुर : रिश्तेदार के घर घूमने आये युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 
  • दो लाख रुपए लिया था कर्ज, नहीं चुका पाने के कारण था परेशान
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कल्पनापुरी में अपने रिश्तेदार के यहां घूमने आए 33 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. युवक का नाम सोमाय रजक मालिक है जो ओडिशा के भद्रक का रहने वाला बताया जा रहा है. बताया जाता है कि युवक 2 दिन पहले ही यहां आया था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : महिला">https://lagatar.in/female-prisoner-wrote-a-letter-said-two-employees-of-khunti-jail-raped-her/">महिला

बंदी ने लिखी चिट्ठी, कहा – खूंटी जेल के दो कर्मियों ने किया दुष्कर्म
बताया जाता है कि युवक पर बैंक का कुछ 2 लाख रुपए का कर्ज था, जिसको लेकर वह तनाव में था. सूचना मिलने पर भाई पहुंचा है. शिवानंद मलिक ने बताया कि उसके भाई ने रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या की है. आदित्यपुर पुलिस शव को एमजीएम अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही