Search

 
 
 

आदित्यपुर : जेएमटी कंपनी में काम कर रहा युवक गिरा, मौत

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : सरायकेला–खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत आरआईटी मोड़ स्थित जेएमटी कंपनी में काम करने के दौरान 26 वर्षीय अख्तर अंसारी 30 फीट की ऊंचाई से गिरकर घायल हो गया. घटना के बाद साथ काम कर रहे मजदूरों ने उसे तत्काल इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया. वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अख्तर कपाली के गौस नगर का रहने वाला था. सूचना पाकर परिजन भी टीएमएच पहुंचे. परिजनों का रो–रो कर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें : JSSC">https://lagatar.in/jssc-cgl-exam-question-paper-leak-case-ranchi-police-steps-up-action-interrogating-two-people/">JSSC

CGL परीक्षा प्रश्नपत्र लीक केस : रांची पुलिस की कार्रवाई तेज, दो लोगों से कर रही है पूछताछ

फीटर का काम करता था अख्तर

अख्तर के परिचित मो चांद ने बताया कि वे लोग एक साथ जेएमटी कंपनी में फीटर का काम कर रहे थे. रमजान नामक युवक ने ठेका ले रखा है. अख्तर लगभग 30 फीट की ऊंचाई पर काम कर रहा था. इसी दौरान उसने एक एस्बेस्टस में पैर रखा. पैर रखते ही वह नीचे जमीन पर गिरकर घायल हो गया. उसे टीएमएच लेकर पहुंचे पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इसे भी पढ़ें : वित्तमंत्री">https://lagatar.in/finance-minister-said-economy-was-fragile-during-upa-government-modi-government-get-economy-back-on-track-dont-shed-crocodile-tears/">वित्तमंत्री

ने कहा, UPA सरकार में अर्थव्यवस्था नाजुक थी, मोदी सरकार पटरी पर लायी, मगरमच्छ के आंसू न बहायें…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही