Search

 
 
 

आदित्यपुर : भाजपा के 9 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचा रहे कार्यकर्ता

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : भाजपा के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में भाजपा कार्यकर्ता जुटे हुए हैं. भाजपा कार्यकर्ता सुबह से शाम तक जन सम्पर्क कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. भाजपा आरआईटी मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष अमितेश अमर के नेतृत्व में शुक्रवार को वार्ड संख्या 28 में जन सम्पर्क अभियान चलाया गया. कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर केंद्र में स्थित भाजपा सरकार के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : चाचा">https://lagatar.in/nephew-sentenced-to-life-imprisonment-in-uncles-murder-case/">चाचा

की हत्या मामले में भतीजे को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने 5000 का आर्थिक दंड भी लगाया
सभी लोगों से फोन नंबर 9090902024 पर फोन कर यूसीसी के समर्थन में कॉल भी करवाया. इस अभियान में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील श्रीवास्तव, राजेश चौधरी, जितेंद्र शुक्ला, अभिषेक विशाल, मिंटू पांडे, अनिल मिश्रा, प्रकाश रंजन, साहिब झा, रणधीर ठाकुर, सुशील कुमार, सूरज कुमार, धनंजय कुमार, फौजी मंगल चौधरी, देवकांत झा, जवाहर मिश्रा, नरेश झा आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही