Search

 
 
 

आदित्यपुर : अपर सचिव व अपर आयुक्त ने जांचोपरांत पानी टंकी का काम कराया बंद

 
Adityapur : नगर विकास विभाग की ओर से आदित्यपुर के वार्ड संख्या 17 में पानी टंकी निर्माण किया जा रहा है. इसमें घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसे लेकर पूर्व पार्षद और प्रदेश इंटक सचिव अंबुज कुमार ने ठेकेदार द्वारा अनियमितता बरतने और घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत अपर नगर आयुक्त से की गयी थी. गुरुवार को नगर आयुक्त और नगर विकास विभाग के अपर सचिव ने संयुक्त रूप से दौरा कर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. दोनों अधिकारी पूर्व पार्षद सह इंटक के प्रदेश सचिव अंबुज कुमार को बुलाकर शिकायत की जांच की. दोनों पदाधिकारियों ने पानी टंकी के निर्माण में प्रयुक्त सरिया को देखा और कार्य को बंद कर सामग्री जब्त कर जांच के लिए लैब में भेजने का निर्देश दिया है. पूर्व पार्षद ने आरोप लगाया कि पुराने और जंग लगे सरिया का यहां इस्तेमाल हो रहा है. उन्होंने बताया कि पानी टंकी का निर्माण एक अत्यंत संवेदनशील निर्माण होता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-many-honored-including-dr-rk-chaudhary-in-the-rotary-clubs-foundation-day-program/">जमशेदपुर:

रोटरी क्लब के स्थापना दिवस कार्यक्रम में डॉ. आरके चौधरी सहित कई हुए सम्मानित
आस पास रिहायशी इलाके हैं. अगर घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ तो हजारों की आबादी खतरे में आ जाएगी. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसका पुरजोर विरोध होगा. अंबुज ने बताया कि पानी टंकी निर्माण में जिंदल के पेटी कांट्रेक्टर द्वारा स्क्रैप टाल से खरीदे गए पुराने और जंग लगे सरिया का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, झारखंड सरकार को भी वे पत्र लिख रहे हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर अवगत कराने की बात बताई. निर्माण स्थल पर घटिया निर्माण सामग्री से बिफरे कॉलोनी के प्रबुद्ध जनों ने काम बंद कराने का आग्रह किया जिसे पदाधिकारियों ने मान लिया और काम को बंद करवा दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही