Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : टाटानगर का सैटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित हो रहा आदित्यपुर स्टेशन

Adityapur (Sanjeev Mehta) : दक्षिण पूर्व रेलवे का आदित्यपुर स्टेशन टाटानगर का सैटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित हो रहा है. यह रेलवे की सभी कसौटी पर खरा उतर रहा है. रेलवे ने जो शर्तें रखी हैं, उस पर भी खरा है. बता दें कि रेलवे वैसे स्टेशनों से एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव हटा रही है, जहां प्रतिदिन 16 हजार रुपये से कम टिकटों की बिक्री होती है. लेकिन, आदित्यपुर से कोरोना के समय तीन एक्सप्रेस ट्रेनों साउथ बिहार एक्सप्रेस, टाटा-छपरा एक्सप्रेस और टाटानगर-एलेप्पी एक्सप्रेस का ठहराव बंद कर दिए जाने के बाद भी यहां प्रतिदिन 35 से 40 हजार रुपये की टिकटों की बिक्री हो रही है. इसे भी पढ़ें :फ्लोरेंस">https://lagatar.in/lamp-lighting-and-capping-seminar-organized-at-florence-group-of-institutions/">फ्लोरेंस

ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में लैंप लाइटिंग एवं कैपिंग सेमिनार का आयोजन

स्टेशन का दो मंजिला बिल्डिंग हो रहा तैयार 

यह आंकड़ा आदित्यपुर स्टेशन की कॉमर्शियल ऑफिसर उषा तिवारी ने दी है. एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बंद करने के बावजूद प्रतिदिन 35 से 40 हजार रुपए की टिकटें बिक रही हैं. इसके बावजूद यहां ट्रेनों का दोबारा ठहराव नहीं होने से सामाजिक कार्यकर्ताओं में रोष है. स्टेशन मास्टर आरएम झा बताते हैं कि आने वाले दिनों में यह स्टेशन टाटा नगर का सैटेलाइट स्टेशन बनेगा. यहां वर्तमान में नया फुटओवर ब्रिज, दो मंजिला स्टेशन बिल्डिंग तैयार हो रहा है. इसमें पार्सल, टीसी ऑफिस, आरपीएफ, जीआरपी पोस्ट के साथ सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. आदित्यपुर में दो लूप लाइन बनाने का कार्य भी युद्ध स्तर पर जारी है. उन्होंने बताया कि आदित्यपुर स्टेशन का ग्रेड भी डी से अपग्रेड कर बी ग्रेड किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :मनीष">https://lagatar.in/manish-sisodia-will-appear-before-cbi-today-at-11-am-will-be-questioned-in-delhi-liquor-scam-case/">मनीष

सिसोदिया आज 11 बजे CBI के सामने होंगे पेश, दिल्ली शराब घोटाला मामले में होगी पूछताछ

फुट ओवर ब्रिज को भी किया जाएगा लंबा 

[caption id="attachment_565826" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/aditypur-station-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="302" /> बन रहे लूप लाइन की तस्वीर.[/caption] बता दें कि आदित्यपुर स्टेशन के विकास कार्य की परिकल्पना 19 वर्ष पूर्व 2004 में ही बनी थी. इसमें टाटानगर में जो भी सुविधाएं हैं, वे सारी सुविधाएं आदित्यपुर में भी उपलब्ध कराने का प्रावधान है. इसमें पार्सल कार्यालय, टीसी कार्यालय, 24 घंटे जीआरपी व आरपीएफ पोस्ट की ड्यूटी, फर्स्ट एंड सेकंड क्लास वेटिंग रूम, 3 प्लेटफार्म के साथ 2-2 फुट ओवर ब्रिज का निर्माण आदि यहां कराया जाना है. स्टेशन तक जाने के लिए चौड़ी एप्रोच रोड, पार्किंग का निर्माण होगा. आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के वर्तमान में मेन बिल्डिंग तोड़कर उसे दो मंजिला बनाने का कार्य चल रहा है. अभी स्टेशन का सारा काम आरआर केबिन बिल्डिंग से संचालित हो रहा है. भविष्य में लूप लाइन बनाने के लिए आरआर केबिन बिल्डिंग भी टूटेगा, इसके लिए नई बिल्डिंग तैयार भी हो गयी है. रेलवे लाइन को पार करने के लिए बने फुट ओवर ब्रिज को भी लंबा किया जाएगा. चूंकि 2 लूप लाइन बनने से ब्रिज छोटी पड़ रही है. इसे भी पढ़ें :आरोग्यम">https://lagatar.in/arogyam-scam-now-preparing-to-occupy-the-fourth-building/">आरोग्यम

स्कैम : अब चौथे भवन पर कब्जे की तैयारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही