Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : रामनवमी पर प्रशासन चौकस, 150 जवान और 20 दंडाधिकारी तैनात

  • आदर्श आचार संहिता का भी रखेंगे ध्यान
  • विद्युत एसई कार्यालय बना कंट्रोल रूम
  • 3 शिफ्ट में तैनात रहेंगे विद्युतकर्मी
Adityapur (Sanjeev Mehta)आदित्यपुर थाना क्षेत्र में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी. प्रशासनिक व्यवस्था के तहत आदित्यपुर थाना में 150 जवान और 20 दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं. इनकी निगरानी में रामनवमी महोत्सव सम्पन्न होगा, जिन्हें आदर्श आचार संहिता का भी ध्यान रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आरआईटी थाना क्षेत्र में 12 जगहों पर दंडाधिकारी और 55 पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं. आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने बताया कि कल शाम को फ्लैग मार्च निकालकर रामनवमी शांति पूर्वक मनाने का संदेश दिया जा चुका है. रामनवमी के दौरान सभी चौक-चौराहों व अखाड़ों में 5/1 की पुलिस बल तैनात भेजी जा रही है. सभी अखाड़ों में जवानों के साथ दंडाधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे. थाने में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल भी अलर्ट मोड पर रहेंगे. इसे भी पढ़ें : रामनवमी">https://lagatar.in/ram-navami-ranchi-police-remained-active-the-whole-night-shot-the-tableau/">रामनवमी

: रांची पुलिस पूरी रात रही एक्टिव, झांकी को किया स्कॉट

तीन शिफ्ट में विद्युत कर्मी रहेंगे तैनात

रामनवमी के दौरान बिजली व्यवस्था भी दुरुस्त रहेगी. विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद ने बताया कि बिजली व्यवस्था को लेकर जियाडा स्थित विद्युत एसई कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां तीन शिफ्ट में विद्युत कर्मी तैनात रहेंगे. उन्होंने बताया कि गुरुवार को जुलूस के दौरान शाम चार से रात 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति जरूरत के अनुसार बंद रहेगी. इसे भी पढ़ें : अयोध्या">https://lagatar.in/ramlalas-grand-surya-tilak-was-done-in-ayodhya-pm-modi-said-had-the-good-fortune-to-see-a-wonderful-and-unique-moment/">अयोध्या

में रामलला का भव्य सूर्य तिलक किया गया… पीएम मोदी ने कहा, अद्भुत और अप्रतिम क्षण देखने का सौभाग्य मिला

स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग

शोभायात्रा के विसर्जन को देखते हुए विद्युत आपूर्ति को चालू व बंद रखा जाएगा. सरायकेला अनुमंडल अधिकारी के आदेशानुसार सड़क निर्माण एजेंसी जनरेटर से मुख्य मार्ग स्थित स्ट्रीट लाइट को जलाने का काम करेगी. जनकल्याण मोर्चा ने एसडीओ को पत्र लिखकर मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने की मांग की थी. आदित्यपुर थाना क्षेत्र में 10 लाइसेंसी और गैर लाइसेंसी अखाड़ा हैं जबकि आरआईटी थाना क्षेत्र में छह लाइसेंसी और 2 गैर लाइसेंसी अखाड़े हैं. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-three-injured-in-collision-between-two-motorcycles-in-patan-condition-critical/">पलामू

: पाटन में दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन घायल, हालत गंभीर

श्री चन्द्रमौली शिवालय पूजा कमिटी में निकली शोभायात्रा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Adityapur-Ram-Navami.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> श्री चंद्रमौली शिवालय (एस/आई/एम टाईप) में महानवमी के अवसर पर भोग का वितरण किया गया और इस अवसर पर मंदिर में आए भगवान राम, माता सीता, भक्त शिरोमणि बजरंग बली के रूप लिए कलाकारों का दर्शन किये जो अत्यंत मनोहारी था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Adityapur-Ram-Navami-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-three-injured-in-collision-between-two-motorcycles-in-patan-condition-critical/">पलामू

: पाटन में दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन घायल, हालत गंभीर

आदित्यपुर : वनांचल रामनवमी अखाड़ा में हुआ पूजन व ध्वजारोहण

  • खिलाड़ियों ने दिखाए एक से बढ़कर एक करतब
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Adityapur-Ram-Navami-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta)श्री श्री वनांचल रामनवमी अखाड़ा आशियाना आदित्यपुर में बुधवार को धूमधाम से रामनवमी पर बजरंगबली का पूजन व ध्वजारोहण किया गया. इस मौके पर आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए अखाड़ा के करतब बाजों और खिलाड़ियों ने करतब भी दिखाए. लाइसेंसी श्री राम ठाकुर ने बताया कि यहां 1980 से बजरंगबली का पूजन और अखाड़ा में ध्वजारोहण के साथ रामनवमी मनाया जाता है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-administration-alert-on-ram-navami-150-soldiers-and-20-magistrates-deployed/">आदित्यपुर

: रामनवमी पर प्रशासन चौकस, 150 जवान और 20 दंडाधिकारी तैनात
मौके पर रामभक्तों के बीच प्रसाद के रूप में लड्डू का वितरण किया गया. यहां अखाड़ा कमेटी में सक्रिय रूप से लाइसेंसी श्रीराम ठाकुर, अध्यक्ष अनिल ठाकुर, मंदिर के संरक्षक सुदर्शन प्रसाद, पप्पू सोनकर, कैलाश सोनकर, पवन सोनकर, नीरज सोनकर, सोनू, नंहका, दीपक सरायवाला, चिंटू सरायवाला, आनंद सरायवाला, जितेंद्र प्रसाद, सुशील सिंह शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही