Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : छह हजार राइट व चार हजार हेक्टेयर लेफ्ट कैनाल से सालों भर सिंचित होगी कृषि भूमि

Advertisement
Advertisement
Adityapur : खरकई नदी पर सुवर्णरेखा बहुद्देश्यीय परियोजना के तहत बनाए गए गजिया बराज की उपयोगिता अब साबित होने वाली है. परियोजना के विभिन्न योजनाओं में से एक इस बराज से क्षेत्र के करीब 16 हजार किसानों को सालोंभर सिंचाई की सुविधा मिलने वाली है. वहीं, इसे लेकर बुधवार को परियोजना के ईचा गालूडीह कॉम्पलेक्स के मुख्य अभियंता गोपाल ने अपने अभियंताओं और संवेदकों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई है. इसके तहत मार्च 2023 से गजिया बराज से कैनाल में पानी छोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसे भी पढ़े : रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-case-watch-in-the-video-miscreants-had-fired-there-was-an-attempt-to-snatch-weapons-from-the-police/">रांची

हिंसा मामला : वीडियो में देखें, उपद्रवियों ने की थी फायरिंग, पुलिस से हथियार छीनने का हुआ था प्रयास

अवरोधों को दूर कर कृषि योग्य भूमि को सिंचित करने का लक्ष्य

मुख्य अभियंता गोपाल ने बताया कि अभी तत्काल विभिन्न अवरोधों को दूर कर छह हजार राइट व चार हजार हेक्टेयर लेफ्ट कैनाल से कृषि योग्य भूमि को सिंचित करने का लक्ष्य बनाया गया है. इससे मार्च 2023 से सुंदरनगर, मुसाबनी से धोबनी तक और सीतारामपुर से उदयपुर तक के किसानों के खेतों को सालोंभर कृषि कार्य करने के लिए पानी मिलने लगेगा. इसे भी पढ़े : अग्निपथ">https://lagatar.in/agneepath-scheme-students-riot-arson-stone-pelting-and-roads-were-blocked-in-bihar-for-the-second-day-as-well/">अग्निपथ

योजना : दूसरे दिन भी बिहार में छात्रों का बवाल, आगजनी, पत्थरबाजी और सड़कों को किया जाम

संवेदकों को दिया गया दिसंबर तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य 

मुख्य अभियंता ने बताया कि बराज में पानी स्टोरेशन के लिए छह किलोमीटर तक एफलेक्स बांध बनाया जाना था, जो चार किलोमीटर तक कंप्लीट है. वहीं, बाकी के दो किलोमीटर को दिसंबर तक पूरा करना है. इसके अलावा कैनाल के पांचवें किलोमीटर पर बासुडदा में 380 मीटर, 11वें किलोमीटर पर घाघीडीह में कैनाल निर्माण में कुछ जमीन अधिग्रहण का अवरोध था जिसे दूर कर लिया गया है. अब यहां भी दिसंबर तक केनाल का कार्य पूरा करने का लक्ष्य संवेदकों को दिया गया है. इसे भी पढ़े : 47">https://lagatar.in/47-countries-express-concern-to-china-over-mistreatment-of-vigor-muslims/">47

देशों ने चीन में वीगर मुसलमानों के साथ दुर्व्यवहार के मामले में चिंता जताई

धोबनी से मुराकाटी तक कैनाल निर्माण दूसरे फेज में

मुख्य अभियंता ने बताया कि राइट कैनाल की लंबाई कुल 29 किलोमीटर है, जिससे धोबनी तक के किसानों को सिंचाई के लिए पानी देना है. वहीं, लेफ्ट कैनाल में लिफ्ट इरिगेशन से पाइपलाइन के तहत सीतारामपुर और उदयपुर के किसानों को पानी दिया जाएगा, यह कार्य भी दिसंबर तक पूरा हो जाएगा. साथ ही गजिया बराज से धोबनी से मुराकाटी तक भी कैनाल बनाकर वहां के किसानों को सिंचाई के लिए पानी देना है. यह कार्य दूसरे फेज में पूरा होगा. इससे भी मुराकाटी के किसानों के 10 हजार हेक्टेयर जमीन सिंचित करने की योजना है. इसे भी पढ़े : कोरोना">https://lagatar.in/corona-update-12213-new-patients-found-in-24-hours-in-the-country-11-people-died/">कोरोना

अपडेट : देश में 24 घंटे में मिले 12,213 नये मरीज, 11 लोगों की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही