Search

 
 
 

कोरोना अपडेट : देश में 24 घंटे में मिले 12,213 नये मरीज, 11 लोगों की मौत

 
New Delhi : देश में एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,213 नये मरीज पाये गये है. जबकि 11 लोगों की मौत हो गयी है. वहीं 7,624 लोगों ने कोरोना को मात दिया है. देश में अब तक 4,26,74,712 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के सक्रिया मामलों की संख्या वर्तमान में 58,215 है. रिकवरी दर वर्तमान 98.65% है. वहीं देश भर में कोरोना वैक्सीन के 195.67 करोड़ डोज लग चुके है. पढ़ें - 47">https://lagatar.in/47-countries-express-concern-to-china-over-mistreatment-of-vigor-muslims/">47

देशों ने चीन में वीगर मुसलमानों के साथ दुर्व्यवहार के मामले में चिंता जताई
इसे भी पढ़ें - US">https://lagatar.in/us-fed-reserve-hikes-interest-rate-by-0-75-percent-biggest-hike-since-1994/">US

फेड रिजर्व ने ब्याज दर में 0.75 फीसदी का किया इजाफा, 1994 के बाद सबसे बड़ी बढ़ोतरी

सबसे अधिक मरीज दिल्ली और मुबंई में पाये जा रहे

बुधवार को दिल्ली में 1,375 मरीज मिले थे. जो संक्रमण दर का 7.01 प्रतिशत है. बुधवार को नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,15,905 हो गई. दिल्ली में अबतक मरने वाली संख्य 26,223 है. वहीं मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,293 नये मामले दर्ज किये गए, जबकि एक संक्रमित की मौत हो गई. मुंबई में 23 जनवरी के बाद 15 जून को 2 हजार से अधिक मामले सामने आये है. मुंबई में अबतक आए मामलों की संख्या बढ़कर 10,85,882 हो गयी. जबकि 19,576 लोगों की जान जा चुकी है. मुंबई में लगभग पांच महीने के बाद दैनिक मामलों की संख्या दो हज़ार के पार गयी है. इसे भी पढ़ें - BIG">https://lagatar.in/big-breaking-show-cause-to-ranchi-ssp-clarification-sought-in-two-days-know-the-whole-matter/">BIG

BREAKING : रांची SSP को शो कॉज, दो दिनों में मांगा गया स्पष्टीकरण, जानें पूरा मामला [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही