Adityapur : शनिदेव साईं मंदिर का वार्षिकोत्सव आयोजन 30 मई को किया जा रहा है. इस विषय में मंदिर के पुजारी पंडित माणिक चंद्र शर्मा ने बताया कि वार्षिकोत्सव की शुरुआत सुबह छह बजे पूजन, जप, पाठ से होगी. दिन में मंगल पूजन, विष्णु सहस्त्रनाम स्त्रोत, तैलाभिषेक, शनिपीड़ा हरण स्त्रोत पाठ आदि किए जाएंगे. इस दौरान दूध, दही, चंदन, मधु और गंगाजल से शनिदेव का महास्नान कराया जाएगा. इस पूजन के बाद साढ़े 12 बजे से भोग वितरण किया जाएगा. वहीं, शाम छह बजे शनि भगवान का विराट श्रृंगार कर महाआरती उतारी जाएगी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-villagers-reached-the-booth-after-crossing-the-forest-hill-on-the-vote-festival/">जमशेदपुर:
वोट पर्व पर जंगल-पहाड़ी पार कर बूथ पर पहुंचे ग्रामीण [wpse_comments_template]
वोट पर्व पर जंगल-पहाड़ी पार कर बूथ पर पहुंचे ग्रामीण [wpse_comments_template]
Leave a Comment