Search

 
 
 

आदित्यपुर : झामुमो जिला अध्यक्ष से जल समस्या दूर कराने की गुहार

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर वार्ड 17 के लोग रविवार को झामुमो जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो के माध्यम से मुख्यमंत्री से वार्ड 17 की जल समस्या दूर करने की गुहार लगाई है. झामुमो जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से समाधान कराने का आश्वासन दिया है. बता दें कि आदित्यपुर सेवा दल का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को जयकॉन गायत्री प्रज्ञा पीठ में संपन्न होने वाला भव्य कलश यात्रा एवं नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ के आयोजन में शामिल हुए. सेवा दल के लोगों ने जेएमएम के जिला अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक डॉ शुभेन्दु महतो को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया और आज के शायंकालीन कार्यक्रम में शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-excise-department-caught-trucks-and-pickup-vans-loaded-with-illegal-liquor/">हजारीबाग

:  उत्पाद विभाग ने अवैध शराब लदे ट्रक व पिकअप वैन पकड़े, बिहार भेजने की थी तैयारी 
इसमें संगीत, प्रवचन, योग प्रदर्शन एवं दीप महायज्ञ सम्पन्न हुए. सेवा दल के लोगों ने डॉ शुभेन्दु महतो से आदित्यपुर वार्ड -17 में व्याप्त जल समस्या पर ध्यानाकृष्ट कराया. सेवा दल के सदस्यों से डॉ शुभेन्दु ने कहा कि आप सब की इस ज्वलंत समस्या को मैं मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के सम्मुख प्रस्तुत करूंगा और इसका हल जल्द निकालने की कोशिश करूंगा. आदित्यपुर सेवा दल में प्रमुख रूप से समाजसेवी व प्रभात नगर समिति के अध्यक्ष रामचंद्र पासवान, महासचिव प्रमोद गुप्ता, शिक्षाविद् एसडी प्रसाद, विकास कुमार विहंगम, निधू महतो आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही