Search

 
 
 

आदित्यपुर : शादी समारोहों में धन के अपव्यय पर रोक लगाने की राष्ट्रपति व पीएम से गुहार

 
  • धन की क्षति रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के एक प्रबुद्ध नागरिक प्रो. सुरेंद्र कुमार महतो (एसके महतो) ने उद्योगपतियों द्वारा शादी समारोहों में धन के अपव्यय पर रोक लगाने की गुहार महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ देश के नामी गिरामी उद्योगपतियों से लगाई है. प्रो. ने महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के साथ मेसर्स रिलायंस इंडस्ट्रीज/मेसर्स रिलायंस फाउंडेशन/ रतन टाटा, मेसर्स टाटा उद्योग समूह के अध्यक्ष/ आनन्द महिंद्रा , अध्यक्ष महिंद्रा एंड महिंद्रा को मेल भेजकर यह गुहार लगाई है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-mp-geeta-kodas-mother-kalpana-biruli-dies-wave-of-mourning/">किरीबुरु

: सांसद गीता कोड़ा की मां कल्पना बिरुली की मौत, शोक की लहर
इसमें उन्होंने कहा है कि देश के एक वरिष्ठ एवम प्रबुद्ध नागरिक की हैसियत से इस संबध में एक परामर्श देना चाहता हूं. अखबारों एवम सोशल मीडिया प्लेटफार्म से यह ज्ञात हुआ है कि देश के एक बड़े उद्योगपति ने हाल ही में अपने पुत्र के विवाहपूर्व समारोह पर अरबों - खरबों रूपये खर्च किए हैं. उन्होंने देश एवम विदेश के कोने कोने से अनेकों सेलिब्रेटीज एवम प्रसिद्ध उद्योगपतियों को गुजरात में आयोजित इस समारोह पर आमन्त्रित किया और बुलाया जिसके आने- जाने, ठहरने एवम खाने - पीने पर अरबों रुपए खर्च किए गए हैं. इसे भी पढ़ें : लोस">https://lagatar.in/los-elections-ig-will-hold-a-review-meeting-with-the-dig-and-sp-of-the-campaign-range-at-the-police-headquarters-on-thursday/">लोस

चुनाव :  पुलिस मुख्यालय में 7 मार्च को IG अभियान की रेंज के DIG व SP के साथ समीक्षा बैठक
संभावना है कि इन सेलिब्रेटीज को इस समारोह में अपना परफॉर्मेंस दिखाने के लिए भी करोड़ों रूपये उन्हें उनके पारिश्रमिक के रूप में दिए गए होंगे. इस कुछ दिन के समारोह आयोजन पर उक्त उद्योगपति के द्वारा जो अरबों खरबों रूपये खर्च किए गए हैं, इतने रूपयों से देश के कई राज्यों की गरीबी दूर हो सकती थी. लाखों गरीब कन्याओं का विवाह संपन्न हो जाता. लेकिन अफसोफ है कि इस दो चार दिन के समारोह में देश का अरबों- खरबों रूपये इस उद्योगपति ने स्वाहा कर दिए. यहां तक कि इस समारोह में शिरकत करने के लिए विदेश से बुलाए कई सेलिब्रेटी में से एक सेलिब्रेटी को मात्र घंटा एक के लिए 74 करोड़ रुपए भुगतान दिए गए हैं. इसी तरह कई अन्य विदेशी कलाकारों पर भी करोड़ो रूपए खर्च किए गए हैं. इसे भी पढ़ें : शंभू">https://lagatar.in/protesting-farmers-will-march-towards-delhi-jantar-mantar-today-tight-security-arrangements-will-be-made/">शंभू

बॉर्डर पर डटे किसान आज दिल्ली जंतर-मंतर की ओर करेंगे कूच, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी गयी
इसी तरह अपने देश के बड़े सेलिब्रेटीज जिनका कभी आम लोगों को दर्शन नहीं होता और जो कभी भी देश के किसी आम नागरिकों द्वारा आयोजित समारोह में उनके फीस देने पर भी अपना परफॉर्मेंस दिखाने के लिए तैयार नहीं होते हैं फिर वे इस समारोह में "नाचो नाचो...." के गाने पर डांस के साथ परफॉर्मेंस कैसे दिया? क्या उन्हें एवम अन्य को ऐसे परफॉर्मेंस दिखाने के लिए उक्त उद्योगपति द्वारा करोड़ो रूपए नहीं दिए गए हैं? इसे भी पढ़ें : शायराना">https://lagatar.in/tejashwi-takes-a-dig-at-pm-in-poetic-words-80-crores-cry-out-of-poverty-yet-he-says-all-are-his-family/">शायराना

अल्फाज में तेजस्वी का पीएम पर तंज, 80 करोड़ गरीबी से करते हैं हाहाकार, फिर भी कहते हैं सब उनके परिवार
ऐसे उद्योगपत्तियों को यह सोचना चाहिए कि हमारे देश के औसतन व्यक्ति की मासिक आय /आमदनी अभी भी 10,000/रू प्रतिमाह से कम है. हमारा देश अभी भी गरीबी एवम भुखमरी की समस्या से उबर नहीं पाया है, फिर हम करोड़ों अरबों रुपए की फिजूलजखर्ची ऐसे आयोजनों पर क्यों करें? क्यों अपना नाम देश विदेश में फैलाने के लिए ऐसा करें? यह समारोह साधारण तरीके से भी आयोजित किया जा सकता था लेकिन उक्त उद्योग पति ने देश विदेश में अपना नाम कमाने और नाम फैलाने के लिए ऐसा कर देश के अरबों खरबों रुपयों की बलि दे दी. इसे भी पढ़ें : शायराना">https://lagatar.in/tejashwi-takes-a-dig-at-pm-in-poetic-words-80-crores-cry-out-of-poverty-yet-he-says-all-are-his-family/">शायराना

अल्फाज में तेजस्वी का पीएम पर तंज, 80 करोड़ गरीबी से करते हैं हाहाकार, फिर भी कहते हैं सब उनके परिवार
यह तो सिर्फ और सिर्फ राष्ट्रीय संपत्ति की क्षति दिखती है. विदेशी सेलिब्रेटी के माध्यम से देश के पैसे विदेश चले गए. अतः महामहिम राष्ट्रपति एवम देश के प्रधान मंत्री से अनुरोध है कि आप कृपया देश में ऐसा सख्त कानून लाएं कि ऐसे किसी भी तरह के समारोह/कार्यक्रम पर देश का कोई भी व्यक्ति/प्रतिष्ठान एक सीमा के अंदर ही राशि खर्च कर सकें जिससे बची हुई राशि का देश के विकास में योगदान हो सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही