Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : अवधेश सिंह बने अखिल भारतीय असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस के कोल्हान प्रभारी

Advertisement
Advertisement
Adityapur ( Sanjeev Mehta) : अखिल भारतीय असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस के झारखंड प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेश पांडेय द्वारा प्रस्तावित नामों पर स्वीकृति प्रदान करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदित राज ने कोल्हान क्षेत्र के जिलाध्यक्षों एवं प्रमंडल प्रभारी की घोषणा कर दी है. आदित्यपुर नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अवधेश सिंह को कोल्हान का प्रभारी बनाया गया है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-three-snatch-thieves-sent-to-jail-by-gamharia-police/">आदित्यपुर

: तीन झपट्टामार चोरों को गम्हरिया पुलिस ने भेजा जेल

संगठन को सशक्त बनाने का लिया गया संकल्प

वहीं पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष की कमान एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के वरिष्ट कार्यकर्ता फिरोज आलम को, सरायकेला-खारसांवा जिले की कमान रापचा के पूर्व मुखिया जवाहरलाल महाली को तथा पश्चिम सिंहभूम का जिलाध्यक्ष यूथ इंटक के पूर्व जिलाध्यक्ष हसलुदीन खान को बनाया गया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को मनोनयन पत्र देते हुए आशा व्यक्त किया है कि वे संगठन को उंचाई पर पहुंचाने का काम करेंगे. नव मनोनीत पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदित राज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गाबा एवं प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेश पांडेय के प्रति आभार प्रकट करते हुए संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-main-conspirator-of-suraj-murder-case-surrenders-in-court/">आदित्यपुर

: सूरज हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता ने कोर्ट में किया सरेंडर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही