Search

आदित्यपुर : सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता रथ रवाना, डीटीओ ने दिखाई हरी झंडी

Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला के जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन ने जिलेवासियों से यातायात नियमों का पालन करने की अपीलकी है. इससे पूर्व उन्होंने बुधवार को समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दोराईबुरु, कार्यपालक दण्डाधिकारी प्रमोद कुमार झा एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार भगत भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-dr-count-cesar-matti-the-father-of-electro-homeopathy-remembered-on-his-birth-anniversary/">घाटशिला

: जयंती पर याद किये गये इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जनक डॉ. काऊंट सीजर मैटी

सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील

जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन ने कहा कि 11 से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. जिला सड़क सुरक्षा समिति के द्वारा आमजनों तथा छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा. सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत रन फॉर सेफ्टी, प्रभात फेरी, विद्यालयों में सड़क सुरक्षा से सम्बंधित सेमिनार तथा क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता, बड़े वाहनों के चालकों के आंखों एवं स्वास्थ्य की जांच आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे. उन्होंने जिलेवासियो से अपील करते हुए कहा है कि सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए यातायात एवं सड़क सुरक्षा के नियमों का अवश्य पालन करें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp