Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : भक्तिभाव से औद्योगिक क्षेत्र में पूजे गए बाबा विश्वकर्मा

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta)आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को बाबा विश्वकर्मा पूजा की धूम रही. उद्यमियों और कामगारों ने मिलकर भक्तिभाव और धूमधाम से विश्व के शिल्पकार बाबा विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की. इस दौरान कर्मचारियों और कामगारों को जहां उद्यमियों ने उपहार देकर सम्मानित किया, वहीं उन्हें स्वरूचि भोज का भी अवसर मिला. कई कंपनियों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसपर कामगारों के साथ स्थानीय लोग जमकर झूमे. एसिया के ट्रस्टी और ऑटो क्लस्टर के एमडी एसएन ठाकुर ने अपनी कंपनी में अहले सुबह 8 बजे पूजा अर्चना की और बाबा विश्वकर्मा से औद्योगिक क्षेत्र की दुर्घटना रहित तरक्की की कामना की. उन्होंने बताया कि कोरोना काल के बाद यह पहला वर्ष है कि बिना किसी रिस्ट्रिक्शन के उद्यमी और कामगार खुलकर विश्वकर्मा पूजा मना रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Adityapur-Vishvkarma-Puja-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bonus-in-tata-motors-today-will-be-around-13-300-will-be-temporary-and-permanent/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स में बोनस आज, लगभग 13% मिलेगा, 300 अस्थायी होंगे स्थायी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Adityapur-Vishvkarma-Puja-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> एसिया के पूर्व महासचिव और लघु उद्योग भारती के महासचिव दशरथ उपाध्याय ने भी अपनी कंपनी में कामगारों के साथ धूमधाम से पूजा अर्चना की और औद्योगिक क्षेत्र की नित नई ऊचांइयों को छूने की कामना बाबा विश्वकर्मा से की. एसिया के ट्रस्टी और सिंहभूम सेंट्रल चित्रगुप्त पूजा समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन मुन्ना ने भी अपनी कंपनी में कर्मचारियों और कामगारों के साथ खुशी के माहौल में बाबा विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की. एसिया के पूर्व अध्यक्ष और ट्रस्टी संतोष खेतान ने भी अपनी कंपनी में सपरिवार कामगारों और कर्मचारियों के साथ हर्षोल्लास भरे माहौल में बाबा विश्वकर्मा भगवान की पूजा अर्चना की. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-mohd-in-the-elections-of-anjuman-islamia-shahzad-becomes-president-and-secretary-bairam-khan/">चक्रधरपुर

: अंजुमन इस्लामिया के चुनाव में मो. शहजाद बने अध्यक्ष व सचिव बैरम खान
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Adityapur-Vishvkarma-Puja.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उन्होंने शुभकामना देते हुए कहा कि दोबारा कोरोना जैसी महामारी देश में न आये और औद्योगिक क्षेत्र हमेशा फलता-फूलता रहे. औद्योगिक क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी रामकृष्ण फोर्जिंग लिमिटेड कंपनी में भी बाबा विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से की गई. यहां बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा के साथ हाल में चंद्रमा पर भेजे गए चंद्रयान 3 को कामगारों ने दर्शाया था. कंपनी के अधिकारी एसपी सेनापति ने बताया कि उनके सभी 5 प्लांट में तकरीबन 40 हजार कामगारों और कर्मचारियों के साथ इस वर्ष विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाई गई. उन्हें मिठाई और उपहार देकर सम्मानित भी किया गया. इधर भाजपा के उद्योग प्रकोष्ठ के संरक्षक बबलू सिंह ने भी अपनी कंपनी में कामगारों और कर्मचारियों के साथ सपरिवार बाबा विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर औद्योगिक क्षेत्र की तरक्की के लिए कामना की. झारखंड पिछड़ा वर्ग मंच के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गंगा प्रसाद शर्मा ने भी अपनी कंपनी में सपरिवार कामगारों के साथ बाबा विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर उनके बीच उपहार बांटे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-three-women-trapped-in-a-cave-in-gondudih-body-of-one-was-taken-out-rescue-continues/">धनबाद

: गोंदुडीह में बनी गोफ में समायीं तीन महिलाएं, एक का शव निकाला गया, रेस्क्यू जारी 
एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने भी अपनी कंपनी में सपरिवार बाबा विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की. उन्होंने कामगारों के साथ इष्ट मित्रों को उपहारें दी और उन्हें भोज भी कराया. लघु उद्योग भारती के अधिकारी मनोज कुमार सिन्हा समीर सिंह ने भी अपनी कंपनी में बाबा विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से की. भाजपा नेता जिला सचिव अभिजीत दत्ता ने भी अपनी कंपनी में बाबा विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की. लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय नेता नंद कुमार सिंह ने भी अपनी कंपनी में सपरिवार बाबा विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर कामगारों को उपहार दिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही