Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Adityapur  :  लाभुकों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखें बैंक

  • जिला स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक
  • अनावश्यक आवेदन रिजेक्ट न करें: डीडीसी
  • लक्ष्य प्राप्ति के लिए बैंकों का सहयोग जरूरी
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला समाहरणालय स्थित सभागार में मंगलवार को उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरतियार एवं जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा की उपस्थिति में डीएलसीसी (जिला स्तरीय बैंकर्स कमेटी) की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, नबार्ड की डीजीएम जसमिका बास्के, जीएम डीआईसी रविशंकर प्रसाद, एलडीएम वरुण चौधरी तथा सभी बैंकों के मैनेजर एवं डिस्ट्रिक्ट को-आर्डीनेटर मौजूद रहे. इस दौरान उप विकास आयुक्त ने सर्वप्रथम गत बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन को लेकर बिंदुवार गहन समीक्षा की. इसे भी पढ़ें :  Bahragoda">https://lagatar.in/bahragoda-thousands-of-youth-from-bjp-bahragora-division-will-go-to-ranchi-on-23rd/">Bahragoda

: 23 को भाजपा बहरागोड़ा मंडल से हजारों युवा जाएंगे रांची
बैठक में नाबार्ड, साख जमा अनुपात, किसान क्रेडिट कार्ड, शिक्षा ऋण, गृह निर्माण ऋण, मुर्गीपालन, मत्स्य पालन, गव्य विकास, कृषि यांत्रिकीकरण, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री रोजगार सर्जन योजना, केसीसी, मुद्रा ऋण के तहत बैंकों को शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया गया. उप विकास आयुक्त द्वारा नबार्ड के तहत शॉर्ट टर्म कृषि, डेयरी, नेशनल लाइवस्टाॅक मिशन, स्टैंड अप इंडिया के तहत विभिन्न बैंकों के माध्यम से किसानों को ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें :  Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-mp-joba-manjhi-felicitated-in-jhinkapani-on-23rd/">Chaibasa

: झींकपानी में सांसद जोबा मांझी का अभिनंदन 23 को
जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने केसीसी योजना से संबंधित शिकायतों पर चर्चा करते हुए लोगो के साथ सहयोगात्मक भाव रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगो को बेहतर बैंकिंग सेवाएं प्रदान हो, लोग विश्वास के साथ बैंक शाखा में जाएं इस ओर कार्य करें तथा किसी भी परिस्थिति में अनावश्यक आवेदन रिजेक्ट कर लोगो को परेशान न किया जाए यह सुनिश्चित करें. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-rambha-educational-institute-group-took-out-protest-rally-and-expressed-protest/">Jamshedpur

: रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह ने आक्रोश रैली निकाल जताया विरोध
उप विकास आयुक्त ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित लंबित आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित कर सभी योग्य लाभुकों को ससमय ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि रोजगार-स्वरोजगार की दिशा में आगे आकर आवेदन करने वाले लाभुकों के आवेदन पर संवेदनशील होकर विचार करें. नियमानुसार लोगो को अधिक से अधिक लोन प्रदान करें ताकि रोजगार-स्वरोजगार की दिशा में लोग आगे कदम बढ़ा सकें. बैठक के अंत में उप विकास आयुक्त ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर कार्य योजना के तहत लंबित कार्यों को पूर्ण करें. किसी भी परिस्थिति में बिना किसी गंभीर कारण अनावश्यक आवेदन रिजेक्ट न करें. बैंक में आए लोगों से सहयोगात्मक व्यवहार करें. ताकि योजनाओं के तहत निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-co-cum-aro-held-a-meeting-regarding-cluster-and-sector/">Ghatshila

: सीओ सह एआरओ ने कलस्टर तथा सेक्टर को लेकर की बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही