Search

आदित्यपुर : भारत रबर कंपनी के मजदूर गए हड़ताल पर

  • कंपनी प्रबंधन पर मजदूरों का शोषण करने का आरोप
  • कोल्हान मजदूर यूनियन ने मजदूरों का किया समर्थन
Adityapur (Sanjeev Mehta)आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के गम्हरिया स्थित भारत रबर कंपनी प्रबंधन अपने ही मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार और वादा खिलाफी कर रहा है. जिसके विरुद्ध आज से मजदूर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं. उन्हें कोल्हान मजदूर अपना समर्थन दिया है, जिसके बाद सोमवार को मजदूरों ने कोल्हान मजदूर यूनियन के बैनर तले कंपनी गेट जाम करते हुए धरना पर बैठ गए हैं. बताया जाता है कि कंपनी प्रबंधन द्वारा लोकसभा चुनाव के दिन मजदूरों को छुट्टी दिए जाने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ जो गहराता गया. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-2-news-including-information-about-home-voting-given-to-micro-observer-and-sector-officer/">साहिबगंज

: माइक्रो आब्जर्वर व सेक्टर पदाधिकारी को दी होम वोटिंग की जानकारी समेत 2 खबरें
इस समस्या को लेकर मजदूरों ने कोल्हान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सह ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह से गुहार लगाई. कोल्हान मजदूर यूनियन के समर्थन के बाद मजदूरों ने हड़ताल करते हुए आज गेट जाम कर दिया है. कोल्हान मजदूर यूनियन के सदस्य बसंत कुमार ने बताया कि कंपनी स्थाई और अस्थाई मजदूर के साथ दुर्व्यवहार कर रही है. अस्थाई मजदूर को न्यूनतम मजदूरी पीएफ ईएसआई की सुविधा नहीं दी जाती है. जबकि अस्थाई ठेका कर्मियों को उनका हक और अधिकार तक नहीं दिया जा रहा है. मजदूरों ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सवैतनिक छुट्टी दिए जाने पर कंपनी एच आर प्रमुख ने मजदूर मधुवा सोरेन, उदय कांत झा समेत अन्य लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-dead-body-of-unknown-middle-aged-man-recovered/">लातेहार

: अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद
मजदूर उदय कांत झा को चार्ज सीट थमा दिया गया है. कंपनी प्रबंधन द्वारा मजदूरों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है. रबड़ बनाने वाले कंपनी में रेजिन पाउडर का प्रयोग होता है जो मजदूरों के स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डालता है. मजदूरों के स्वास्थ्य की भी जांच प्रबंधन द्वारा नहीं कराई जाती है. इन सारे समस्याओं को लेकर कंपनी के विरुद्ध मजदूरों ने आज से विरोध का बिगुल फूंका है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-indi-people-are-stealing-cucumber-and-nda-people-are-stealing-diamonds-sameer/">घाटशिला

: इंडी वाले खीर और एनडीए वाले हीरा की कर रहे हैं चोरी : समीर

कोचिंग संचालक के जेल जाने के बाद 150 छात्रों का भविष्य अधर में

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Adityapur-Chandrayan-Coching-.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta)आदित्यपुर शेरे पंजाब के लंकेश टावर में स्थित चंद्रयान कोचिंग सेंटर के संचालक कौशल किशोर को आरआईटी पुलिस ने 19 वर्षीय कोचिंग इंस्टिट्यूट में कार्यरत रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इधर इस घटना के बाद से कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले तकरीबन 150 छात्रों का भविष्य फिलहाल अधर में दिख रहा है. 2 दिन से कोचिंग सेंटर में ताला लगा है. इस साल नए सत्र में तकरीबन डेढ़ सौ छात्रों ने कोचिंग सेंटर में एडमिशन लिया है. इसमें कक्षा 7 से लेकर 12वीं, समेत इंजीनियरिंग व मेडिकल परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/enthusiasm-among-voters-regarding-elections-in-hazaribagh-lok-sabha-constituency-52-82-voting-till-3-pm/">हजारीबाग

लोकसभा क्षेत्र में चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह, तीन बजे तक 52.82% वोटिंग
दुष्कर्म की घटना में शामिल संचालक के गिरफ्तार होने के बाद फिलहाल कोचिंग सेंटर में छात्रों का आना-जाना बंद है. इधर सोमवार को कोचिंग सेंटर का शटर बंद कर पार्टनरशिप में कोचिंग चलाने वाले कुछ लोगों ने बैठक की. हालांकि इन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी, पत्रकारों से लगातार पूछे जाने पर भी चुप्पी साधे रखे. कैमरा बंद करने के बाद पूर्व में पार्टनरशिप के तहत कोचिंग चलने वाले एक युवक ने बताया कि साजिश के तहत संचालक कौशल किशोर को फंसाया गया है. उन्होंने बताया कि कोर्ट डिसीजन नही आया है. उक्त व्यक्ति से नाम पूछे जाने पर नाम तक नहीं बताया गया. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-enthusiasm-of-voters-was-seen-in-gandey-kalpana-soren-took-stock-of-the-booths/">गिरिडीह

: गांडेय में दिखा वोटरों का उत्साह, कल्पना सोरेन ने लिया बूथों का जायजा
बताया जाता है कि चंद्रयान इंस्टीट्यूट में पीड़ित युवती 3 वर्षों से कार्यरत थी. बीते माह आरआईटी थाना क्षेत्र के वास्तु विहार के पास एक फ्लैट में उसके साथ दुष्कर्म की घटना घटी थी, जिसके बाद कोचिंग सेंटर संचालक समेत युवती का बॉयफ्रेंड मामला को रफा दफा करने में जुटा था. लेकिन युवती के लिखित शिकायत करने के बाद पुलिस ने कोर्ट में 164 के तहत बयान कलम बंद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/enthusiasm-among-voters-regarding-elections-in-hazaribagh-lok-sabha-constituency-52-82-voting-till-3-pm/">हजारीबाग

लोकसभा क्षेत्र में चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह, तीन बजे तक 52.82% वोटिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp