Search

 
 
 

Adityapur : रक्षा राज्य मंत्री का भाजपा जिलाध्यक्ष ने जताया आभार

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : भारतीय जनता पार्टी सरायकेला जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने बयान जारी कर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अलकेमिस्ट कंपनी का लापता विमान और दोनों पायलटों को ढूंढ़ने में सहयोग किया है. बता दें कि सांसद के प्रयास से विशाखापट्टनम से बुलाए गए नेवी के स्पेशल रेस्क्यू टीम ने अत्याधुनिक उपकरणों का प्रयोग करते हुए पांच दिन तक लगातार ऑपरेशन चलाने के बाद घटना के सातवें दिन चांडिल डैम में गिरे विमान को 14 घंटे में बाहर निकाल लिया. उदय सिंहदेव ने रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल नेवी के अधिकारियों एवं जवानों के कार्यों की भी सराहना की. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-mangal-singh-dacoit-pokuwabedas-team-became-the-winner-in-the-penalty-shootout/">Chakradharpur

: पेनल्टी शूटआउट में मंगल सिंह डाकू पोकुवाबेड़ा की टीम बनी विजेता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही