Search

 
 
 

आदित्यपुर : भाजपा ने ईडी, सीबीआई को नगद पैदा करने वाली मशीन बना रखा है : कांग्रेस

 
  • इलेल्ट्रोल बांड में 2018 से अब तक 8252 करोड़ भाजपा को मिला है जो कुल बांड का 50 फीसदी
  • 4000 करोड़ का चंदा के एवज में 40 लाख करोड़ का ठेका दिया : श्रीवास्तव
Adityapur (Sanjeev mehta) : प्रदेश कमेटी के निर्देश पर आज प्रेस वार्ता के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के कार्य कलापों की निंदा की. प्रेसवार्ता में सरायकेला जिले के प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि देश में जो परिस्थितियां बनी हैं वह विकट है. भारत लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए जाना जाता रहा है. आज 2017-18 के वित्तीय मामलों को लेकर इनकम टैक्स विभाग ने कांग्रेस पार्टी के कुल खाते को फ्रीज कर दिया है. इनकम टैक्स ने 14 लाख 40 ह्जार रुपये टैक्स के लिए ऐसा किया है. जिसके वजह से पैसे के अभाव में बैनर पोस्टर छापने के लिए पैसे नहीं हैं. जबकि खाते में 2 सौ 85 करोड़ रुपये है. इसे भी पढ़ें : इंडिया">https://lagatar.in/india-alliance-will-cross-the-figure-of-272-bjp-will-be-out-of-power-congress/">इंडिया

गठबंधन 272 का आंकड़ा पार करेगा, भाजपा सत्ता से बाहर होगी : कांग्रेस
ऐसे में जो केंद्र सरकार के इशारे पर जो काम इनकम टैक्स विभाग ने किया है वह लोकतांत्रिक मूल्यों का ह्रास है. मामला न्यायालय में लंबित है. यह लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास है. भाजपा अकेले चुनाव लड़ना चाहती है. इलेल्ट्रोल बांड में 2018 अब तक 8252 करोड़ भाजपा को मिला है जो कुल बांड का 50 फीसदी है. केंद्र सरकार पहले धमकाने के लिए छापेमारी की बाद में 94 कंपनियों से चंदा वसूली है. 30 कंपनियों ने छापेमारी के बाद चंदा दिया है. इसके बाद इन्हें अरबों रुपए का ठेका भी दिया गया है. 4000 करोड़ का चंदा के एवज में 40 हजार करोड़ का ठेका दिया गया. कई दवा कंपनियों को इसमें लाभ पहुंचाया गया. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-sp-himself-came-on-the-road-three-lakh-cash-found-in-the-car-during-investigation-seized/">लातेहार

: सड़क पर खुद उतरे एसपी, जांच में कार से मिले तीन लाख कैश, जब्त 
19 कंपनियों को जिसे निगरानी में रखा गया था उसे पीएमएलआई से छूट दे दी गयी. आज ईडी, सीबीआई को शस्त्र बनाकर नगद पैदा करने वाली मशीन बनाकर रखा गया है. ऐसी अराजक स्थिति में कांग्रेस के खाते फ्रिज कर उसे खुलकर चुनाव लड़ने से वंचित करने की साजिश हो रही है. प्रेसवार्ता में कांग्रेस पार्टी जिला सरायकेला खरसावां, प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव के साथ कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार, सचिव सुरेश धारी, उपेंद्र शर्मा, प्रमोद सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, गंभीर सिंह, प्रकाश मंडल शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही