Search

 
 
 

आदित्यपुर : कारोबारी और झामुमो नेता पर बम चलाने का हुआ खुलासा

 
  • जमशेदपुर के बदमाश कार्तिक मुंडा ने चलवाया था बोतल बम
Adityapur (Sanjeev Mehta) : कारोबारी अजय प्रताप और झामुमो नेता बाबू दास पर बम चलाने का खुलासा हो गया है. आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह के अनुसार इस कांड में जमशेदपुर का शातिर बदमाश कार्तिक मुंडा का हाथ है, जिसके इशारे पर मोती बिशोई और मंतोष महतो के साथ 3 अन्य नौसिखिया बदमाशों ने बोतल बम चलया था. थाना प्रभारी ने बताया ने बताया कि बोतल बम कांड का थोड़ी देर में पुलिस मुख्यालय में सरायकेला एसडीपीओ प्रेसवार्ता कर इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/misa-bharti-clarified-on-the-comment-made-on-pm-said-media-has-distorted-the-statement-and-presented-it/">पीएम

पर की गयी टिप्पणी पर मीसा भारती ने दी सफाई, बोलीं-मीडिया ने बयान को तोड़-मरोड़ कर किया पेश
[caption id="attachment_872318" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Adityapur-Bam-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बोतल बम से घायल युवक.[/caption] बता दें कि मंगलवार की रात आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा मोड़ के समीप स्थित एमटीसी मॉल के पीछे बोतल बम से झामुमो नेता और कारोबारी पर हमला हुआ था. बता दें कि इस बमकांड मामले में पुलिस की एसआईटी गठित कर लगातार दबिश देकर 36 घंटे में मामले का उद्भेदन किया है. एसआईटी ने गुरुवार को छापेमारी कर कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिनसे गुप्त स्थान पर पूछताछ कर कांड का खुलासा कर लिया था. इसे भी पढ़ें : इस">https://lagatar.in/if-you-get-fever-in-this-season-dont-panic-vigilance-is-also-necessary/">इस

मौसम में बुखार आए, घबराएं नहीं, सतर्कता भी जरुरी
आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने बताया कि अभी मामले का मास्टर माइंड कार्तिक मुंडा फरार है, जबकि कांड में शामिल 2 बदमाशों को पकड़ लिया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान एमटीसी मॉल के सीसीटीवी फुटेज से हुआ है. मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे कारोबारी अजय प्रताप सिंह और बाबू दास नामक तथाकथित जेएमएम नेता पर 4-5 की संख्या में अपराधियों ने बोतल बम से हमला कर दिया था. इसमें अजय प्रताप सिंह जख्मी हुए थे, जबकि बाबू दास को हल्की- फुल्की चोटें आई थी. इस घटना के बाद से गम्हरिया क्षेत्र में दहशत फैल गया था. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही