Search

 
 
 

Adityapur : बोरिंग गाड़ी में लगी आग, घर की दीवार को नुकसान, बाइक जली

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला थाना क्षेत्र के नंदीग्राम में बुधवार तड़के बोरिंग करने पहुंची पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की एक बोरिंग गाड़ी में आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटे तेज हो गईं और बोरिंग गाड़ी जलकर पूरी तरह स्वाहा हो गई. बगल में ही स्थित स्वर्गीय सुखलाल सिंह सरदार के मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई. इस घटना में एक बाइक भी जलकर खाक हो गई है.सुखलाल सिंह सरदार के निधन के उपरांत उनके घर में उनका श्राद्ध कर्म चल रहा था. आग लगते ही बोरिंग गाड़ी के कर्मचारियों ने आग बुझाने की भरपूर कोशिश की जिसमें उन्हें स्थानीय लोगों का भी साथ मिला. लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि पल भर में सब कुछ जलकर खाक हो गया. भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष रंजीत बारिक द्वारा सभी अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई. सबसे पहले मौके पर पहुंचे आधुनिक कंपनी की अग्निशमन गाड़ी द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया. इसके बाद आदित्यपुर और सरायकेला से भी दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है.  इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/action-against-drugs-in-ranchi-153-accused-arrested-in-3-months-huge-quantity-of-opium-brown-sugar-ganja-and-doda-recovered/">रांची

: 3 महीना में 153 अभियुक्त गिरफ्तार,भारी मात्रा अफीम, ब्रॉउन शुगर, गांजा व डोडा बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही